हरमनप्रीत

कपिल और धोनी की श्रेणी में पहुंचने से बस एक कदम दूर हैं हरमनप्रीत

1123 0

नई दिल्ली। भारतीय महिला टी-20 क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास दिग्गज कप्तानों की श्रेणी में शुमार होने का शानदार मौका है। ऐसा करने में यदि वह आठ मार्च को सफल रही। तो उनका नाम कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी की सूची में दर्ज हो जाएगा।

टी-20 विश्व कप का खिताबी मुकाबला रविवार आठ मार्च को भारत तथा मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा

बता दें कि हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 विश्व कप के फ़ाइनल में पहुंच चुकी है। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला रविवार को भारत तथा मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।

स्मृति और शेफाली मुझे पहचान चुकी हैं, भारत के खिलाफ खेलना पसंद नहीं : मेगन शट

मेलबोर्न में ट्रॉफी उठाने में कामयाब होती हैं, तो हरमनप्रीत क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारत की तीसरी कप्तान बन जाएंगी

हरमनप्रीत यदि रविवार को मेलबोर्न में ट्रॉफी उठाने में कामयाब होती हैं। तो वह क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारत की तीसरी कप्तान बन जाएंगी। कपिल की कप्तानी में भारतीय पुरुष टीम ने वर्ष 1983 में वेस्ट इंडीज को हराकर पहली बार विश्व खिताब जीता था। वर्ष 2007 में आयोजित पहले पुरुष टी-20 विश्व कप में धोनी की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था।

भारत की महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा बनीं वैश्विक पेय ब्रांड पेप्सी यूनिवर्स की स्वैगस्टार

धोनी की कप्तानी में ही भारत ने 2011 में श्रीलंका को हराकर 28 साल के लम्बे अंतराल के बाद एकदिवसीय विश्व कप जीता था

धोनी की कप्तानी में ही भारत ने 2011 में श्रीलंका को हरा कर 28 साल के लम्बे अंतराल के बाद एकदिवसीय विश्व कप जीता था। भारतीय महिला टीम 2005 में दक्षिण अफ्रीका के सेंचुरियन में एकदिवसीय विश्व कप के फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 98 रन से पराजित हो गयी थी। उस समय भारत की कप्तान मिताली राज थी। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में चार विकेट पर 215 रन बनाये थे, जबकि भारतीय टीम 117 रन पर सिमट गयी थी।

Related Post

राम की जन्मभूमि फिल्म बनाने वाले शिया नेता वसीम रिजवी पर यौन शोषण के आरोप

Posted by - June 22, 2021 0
कुरान की आयतों पर सवाल उठाने वाले शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी पर उनके ड्राइवर की पत्नी…
सुषमा स्वराज

‘दुश्मनी इतनी करो कि दोस्त हो जाएं तो शर्मिंदा ना होना पड़े’ -सुषमा स्वराज

Posted by - May 8, 2019 0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अलग-अलग ट्वीट कर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और पश्चिम बंगाल की सीएम…

भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख बने वीआर चौधरी, आरकेएस भदौरिया की ली जगह

Posted by - September 30, 2021 0
नई दिल्ली। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख बन गए हैं। उन्होंने आरकेएस भदौरिया की जगह…
Savin Bansal

ट्रैफिक चेकिंग में नई सख्ती, रात्रि में ड्रग्स टेस्टिंग भी होगी, डीएम के निर्देश

Posted by - November 27, 2025 0
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने बृहस्पतिवार को ऋषिपर्णा सभागार में जिला स्तरीय नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक…