Hanuman Chalisa

हनुमान चालीसा पढ़ने की भक्ति पड़ी भारी, नवनीत राणा की कोर्ट में होगी पेशी

576 0

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) के आवास ‘मातोश्री’ (Matoshree) पर हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का पाठ करने का ऐलान करने वाली सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को शनिवार को गिरफ्तार कर चुकी है और आज पुलिस उन्हें बांद्रा कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने उनके खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी करने, समाज में द्वेष पैदा करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 11 बजे इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले, जिस खार पुलिस स्टेशन में राणा दंपति को रखा गया था, वहां देर रात जमकर हंगामा हुआ। नवनीत राणा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें जबरन गिरफ्तार लरले थाने लेकर आई है और उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद बीजेपी नेता किरीट सोमैया खार पुलिस स्टेशन पहुंचे और राणा दंपति से मुलाकात की। इस बीच शिवसैनिकों की भारी भीड़ थाने के बाहर जमा हो गई।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की रैली स्थल से महज 12 किलोमीटर दूर बड़ा धमाका

शनिवार को दंपति के वकील ने कहा कि महाराष्ट्र के सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा की गिरफ्तारी अवैध है। गिरफ्तारी अवैध और असंवैधानिक है क्योंकि दोनों लोक सेवक हैं – सांसद और विधायक। उन्हें गिरफ्तार करने से पहले अध्यक्ष की अनुमति लेनी चाहिए थी, लेकिन कोई अनुमति नहीं ली गई थी। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, धारा का एक नोटिस 41ए मामले की स्थापना से 14 दिनों के भीतर दिया जाना चाहिए, जो नहीं दिया गया था। उन्होंने कहा कि अगर महाराष्ट्र सरकार नवनीत और रवि राणा को रिहा नहीं करती है तो उनकी रिहाई का आदेश अदालत के माध्यम से लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: दो जिला, तीन क्षेत्र समेत 30 पंचायतों को मिलेंगे राष्ट्रीय पुरस्कार

Related Post

mukesh ambani house Antilia

मुकेश अंबानी के घर के बाहर संदिग्ध गाड़ी मामले में jaish ul hind ने ली जिम्मेदारी

Posted by - February 28, 2021 0
मुंबई। मुकेश अंबानी के घर एंटिलिया के बाहर संदिग्ध गाड़ी मिलने के बाद जांच में मुंबई क्राइम ब्रांच जुटी है।…
CM Dhami reached among the disaster-affected families

मुख्यमंत्री ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र भौंर का स्थलीय निरीक्षण

Posted by - November 1, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) लोकपर्व इगास के अवसर पर आज जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील वसुकेदार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भौंर…

रंजीत हत्‍याकांड: गुरमीत राम रहीम समेत पांच दोषी करार, कोर्ट 12 अक्टूबर को सुनाएगी सजा

Posted by - October 8, 2021 0
पंचकूला। सीबीआइ अदालत ने डेरा सच्चा सौदा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह हत्या में गुरमीत राम रहीम को दोषी करार…
CM Dhami

विपक्ष मुद्दाविहीन, राज्य की पांचों सीटों पर जीतेगी भाजपा : धामी

Posted by - March 16, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि मुद्दाविहीन विपक्ष ने अपनी हार मान ली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र…