group captain varun singh

हेलीकॉप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन

697 0

तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कुन्‍नूर में हेलिकॉप्‍टर हादसे (Helicopter crash in coonoor) में एकमात्र जीवित बचे ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह (Group Captain Varun Singh) का आज निधन हो गया है। वह 8 दिन तक वह जिंदगी और मौत के बीच की लड़ाई लड़ते रहे।

8 दिसंबर को जब तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कुन्‍नुर (Coonoor) में Mi-17 V5 हेलिकॉप्‍टर दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ था, तो उस हादसे में सीडीएस बिपिन रावत (Bipin Rawat) उनकी पत्‍नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी। केवल वरुण सिंह ही इस हादसे में जिंदा बच सके थे। वरुण सिंह हादसे के बाद करीब 45 प्रतिशत तक जल गए थे।

उनकी हालत लगातार नाजुक और स्थिर बनी रही और उनका शुरुआती इलाज वेलिंगटन में मौजूद मिलिट्री अस्‍पताल में हुआ था। बेहतर इलाज के लिए 9 दिसंबर को उनको वेलिंगटन से बेंगलुरू में मौजूद कमांड हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया था। इसके बाद भी यहां उनकी हालत स्थिर बनी रही। लेकिन स्थिति लगातार नाजुक थी। उनको कई चोटें भी लगीं थी।

इंडियन एयरफोर्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वरुण सिंह के निधन के बारे में जानकारी दी गई। वरुण सिंह ने एक सप्‍ताह से ज्‍यादा समय तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ी और बुधवार को उनके निधन की दुखद खबर आई।

Related Post

CM Yogi

दंगाइयों को उल्टा लटका देता, सात पीढ़ियां याद करतीं : योगी आदित्यनाथ

Posted by - April 30, 2024 0
बहरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर कम्युनिस्ट…

आंदोलन के दौरान मृत किसानों का सरकार के पास कोई रिकॉर्ड नहीं- कृषि मंत्री ने संसद में दी जानकारी

Posted by - July 24, 2021 0
किसान  कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन कर रहे, किसान अपना विरोध तेज करते हुए अब जंतर-मंतर पर किसान संसद लगा…
Mission Shakti 5.0: Girls visited government hospitals

मिशन शक्ति 5.0: बालिकाओं ने सरकारी अस्पतालों का भ्रमण कर सीखी स्वास्थ्य सुरक्षा की बारीकियां

Posted by - September 30, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति 5.0 (Mission Shakti)  अभियान के तहत प्रदेशभर के सभी प्राथमिक,…