प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर जताया शोक

633 0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार को भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (Group Captain Varun Singh) के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने गर्व, वीरता और अत्यधिक कर्तव्य परायणता के साथ देश की सेवा की। उनके निधन से बेहद आहत हूं। राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उनके परिवार तथा मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं है। ओम शांति।

हेलीकॉप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन

तमिलनाडु के कुन्नूर में 8 दिसंबर को हुए हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत के साथ कैप्टन वरुण सिंह भी थे। हादसे में वह अकेले जीवित बचे थे और गंभीर रूप से घायल थे। उनका उपचार बेंगलुरु के आर्मी अस्पताल में चल रहा था। वह मूलतः उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले थे।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में 34 प्रमुख अवसंरचना कार्यों का किया शिलान्यास

Posted by - February 22, 2026 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा हेतु हरिद्वार पहुंचे। कुम्भ मेला नियंत्रण भवन…

द योग इंस्टीट्यूट ने योग में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार हासिल किया

Posted by - August 31, 2019 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के संवर्धन और विकास की दिशा में उत्कृष्ट योगदान के लिए द योग…