rahul gandhi

छात्रों को राष्ट्र विरोधी का टैग और बेरोजगारी दे रही है BJP : राहुल

653 0
नई दिल्ली । बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मोदी सरकार पर एक बार निशाना साधा है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट कर लिखा कि सरकार छात्रों को नौकरी की जगह पुलिस के डंडे और राष्ट्र विरोधी का टैग दे रही है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आरोप लगाया कि छात्र नौकरी चाहते हैं, लेकिन सरकार उन्हें पुलिस के डंडे, पानी की बौछार, राष्ट्र विरोधी का टैग और बेरोजगारी दे रही है।

कमल किशोर’कमांडो’ बने यूपी कांग्रेस अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस ने रोजगार के मुद्दे पर ‘स्टूडेंट्स वांट जॉब्स’ हैशटैग से सोशल मीडिया अभियान चलाया।

इस अभियान के तहत राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट किया, छात्र नौकरी चाहते हैं, लेकिन सरकार दे रही है-पुलिस के डंडे, वॉटर गन की बौछार, एंटी नेशनल का टैग और बेरोजगारी। कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने बेरोजगारी के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने ट्वीट किया, विज्ञापन की सरकार, झूठा सारा प्रचार, ट्विटर पर बांटे नौकरी, युवा को किया दरकिनार, योगीजी, ये जो पब्लिक है, सब जानती है।

प्रियंका ने यह भी कहा, उप्र के युवाओं से 70 लाख नौकरियों का वादा था, मगर लाखों पद खाली पड़े हैं। युवा भर्तियों, परिणामों व ज्वाइनिंग का इंतजार करते-करते परेशान हैं।

Related Post

Forest Fire

उत्तराखंड के जंगलों में आग लगाने वालों पर लगेगा गैंगेस्टर, संपत्ति होगी जब्त

Posted by - May 7, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड में वनाग्नि (Forest Fire) की घटनाओं को लेकर धामी सरकार सख्त है। वनाग्नि पर नियंत्रण पाने के लिए…
PM Modi

राष्ट्रीय शिक्षा नीति वैश्विक मानकों के अनुरूप : मोदी

Posted by - April 15, 2021 0
नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति ना सिर्फ अत्याधुनिक और वैश्विक मानकों के…
High level committee activated to resolve industrial dispute in Gautam Buddha Nagar

गौतमबुद्धनगर में औद्योगिक विवाद सुलझाने को हाई लेवल कमेटी सक्रिय

Posted by - April 13, 2026 0
गौतमबुद्धनगर: मुख्यमंत्री के निर्देश पर गौतमबुद्धनगर में उत्पन्न औद्योगिक असामंजस्य की स्थिति के समाधान के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति…