Wheat procurement

एक अप्रैल से होगी गेहूं की खरीद, किसानों को मिलेगा 1975 रू समर्थन मूल्य

841 0
हल्द्वानी। प्रदेश में गेहूं खरीद सत्र आगामी एक अप्रैल से प्रारंभ होगा। राज्य सरकार ने किसानों के गेहूं के लिए तय न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 1975 रुपये प्रति क्‍व‍िंटल रखा है।ये पिछले साल की तुलना में 50 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। इसके अलावा 20 रुपये बोनस के तौर पर दिया जाएगा।
प्रदेश में गेहूं खरीद सत्र आगामी एक अप्रैल से प्रारंभ होगा। राज्य सरकार ने गेहूं के लिए तय न्यूनतम समर्थन मूल्य(MSP) 1975 रुपये प्रति क्‍व‍िंटल रखा है। ये पिछले साल की तुलना में 50 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है।
एक अप्रैल से होगी गेहूं की खरीद

संभागीय खाद्य नियंत्रण अधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि सरकारी क्रय केंद्रों पर इस बार गेहूं खरीद एक अप्रैल से शुरू होने जा रही है। विभाग 241 सरकारी क्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों के गेहूं की खरीद करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्रों पर पूरी तैयारी कर ली गई है।

क्रय केंद्रों पर लगने वाले कांटे बाट के अलावा बारदाने पहुंचा दिए गए हैं। सबसे ज्यादा 158 क्रय केंद्र उधम सिंह नगर में खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार गेहूं का उत्पादन पूरे प्रदेश में अच्छा हुआ है। ऐसे में किसान ज्यादा से ज्यादा अपना गेहूं क्रय केंद्रों पर लाकर बेच सकेंगे जिससे कि उनको उचित दाम मिल सकेगा।

उन्होंने बताया कि पिछले साल जहां गेहूं का समर्थन मूल्य (MSP)  1925 रुपये था, जिसमें इस वर्ष 50 रुपये की वृद्धि हुई है. इस बार समर्थन मूल्य 1975 प्रति क्विंटल है, जबकि 20 रुपये किसानों को अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण

Posted by - April 3, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को नगर निगम देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शहर के…
CM Dhami

नयार उत्सव से क्षेत्र को विश्व पटल पर मिलेगी नई पहचान: मुख्यमंत्री

Posted by - October 24, 2024 0
देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि नयार उत्सव-2024 के आयोजन से जहां इस क्षेत्र को विश्व…
Raghav Juyal

श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे फिल्म अभिनेता राघव जुयाल

Posted by - November 2, 2024 0
देहरादून। फिल्म अभिनेता तथा प्रसिद्ध कोरियोग्राफर राघव जुयाल (Raghav Juyal) ने शनिवार को भगवान केदारनाथ के दर्शन किये। पूजा-अर्चना करने…
CM Dhami paid tribute to former MLA Chandrashekhar

पूर्व विधायक चन्द्रशेखर के घर पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

Posted by - November 29, 2024 0
हरिद्वार। सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) भाजपा के वरिष्ठ नेता और ज्वालापुर विधानसभा (हरिद्वार) से पूर्व विधायक स्व. चंद्रशेखर…