CM Dhami

ऋषिकेश में मुख्यमंत्री की रविशंकर से शिष्टाचार भेंट

42 0

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को ऋषिकेश में रविशंकर से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित रविशंकर द्वारा स्थापित आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था विश्वभर में शांति, योग और मानवीय मूल्यों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उनके मार्गदर्शन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है, जो उत्तराखंड जैसे आध्यात्मिक प्रदेश के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।

रविशंकर ने मुख्यमंत्री (CM Dhami) को आशीर्वाद देते हुए राज्य की उन्नति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य इसे वैश्विक स्तर पर विशिष्ट पहचान प्रदान करते हैं। इसे और सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने संत-महात्माओं के मार्गदर्शन को राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Related Post

'मिसेज सीरियल किलर’ का ट्रेलर

‘मिसेज सीरियल किलर’ का ट्रेलर रिलीज, जैकलीन फर्नांडिस की खौफनाक दिखेगी अदाकारी

Posted by - April 18, 2020 0
मुंबई। नेटफ्लिक्स की थ्रिलर फिल्म ‘मिजेस सीरियल किलर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में जैकलीन फर्नांडिस की दमदार…

दिल्ली के छात्रों को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा – अरविंद केजरीवाल

Posted by - August 11, 2021 0
सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से संबद्ध स्कूलों के शिक्षकों का प्रशिक्षण और छात्र मूल्यांकन…
Bilkis Dadi

बिल्किस दादी बोलीं- ‘पीएम मोदी मेरे बेटे की तरह, बुलावा आया तो जरूर मिलूंगी’

Posted by - September 25, 2020 0
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में हुए आंदोलन का चेहरा रहीं बिल्किस…
मायावती

SC के फैसले का सम्मान करते हुए सभी काम सौहार्दपूर्ण वातावरण में करें: मायावती

Posted by - November 9, 2019 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया व प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर…