Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया पर सोने की चमक हुई कम

644 0

अक्षय तृतीया(Akshaya Tritiya) पर सोना और चांदी को खरीदना शुभ

अक्षय तृतीया(Akshaya Tritiya) पर सोना और चांदी को खरीदना शुभ माना जाता है. इस मौके पर सोने की खरीदारी बढ़ जाती है और रेट में भी उछाल आता है. लेक‍िन इस बार अक्षय तृतीया(Akshaya Tritiya) के मौके पर सोने के भाव में ग‍िरावट देखी जा रही है. यह लगातार तीसरा द‍िन है जब सोने और चांदी के रेट में ग‍िरावट आई है.

क्रिप्टोकरेंसी बाजार आज शांत, देखें कितने फीसदी हुई उछाल

चांदी में 2.14 प्रत‍िशत की गिरावट

एमसीएक्स (MCX Gold Price) पर मंगलवार को सोने की कीमत 2.13 प्रत‍िशत घटकर 50,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई. वहीं चांदी के दाम में भी 2.14 प्रत‍िशत की बड़ी गिरावट देखी गई. चांदी का भाव ग‍िरकर 62,970 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया.

24 कैरेट वाले सोने का भाव

खबर ल‍िखे जाने तक IBJA की वेबसाइट पर अक्षय तृतीया(Akshaya Tritiya) के मौके पर रेट जारी नहीं क‍िए गए. ऐसे में सोने का भाव 2 मई को बंद हुए बाजार भाव पर ही बना हुआ है. 2 मई को 24 कैरेट वाला सोना ग‍िरकर 51336 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इसके अलावा 22 कैरेट सोना 51130 और 20 कैरेट गोल्‍ड 47024 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम ब‍िक रहा है.

ईद और अक्षय तृतीया पर सड़क पर न हो कोई धार्मिक आयोजन : सीएम योगी

टूटा दो महीने का र‍िकॉर्ड

999 प्‍योर‍िटी वाली चांदी 62950 प्रत‍ि क‍िलोग्राम पर पहुंच गई. आपको बता दें सर्राफा बाजार में सोने की कीमत ने प‍िछले दो महीने का र‍िकॉर्ड तोड़ा है. IBJA के अनुसार इससे पहले 28 फरवरी 2022 को सोने का भाव 50696 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर था. 28 फरवरी के बाद से सोने के भाव में तेजी देखी गई थी.

 

सोने-चांदी में ग‍िरावट का कारण

लगातार बढ़ रही महंगाई को रोकने के ल‍िए फेडरल र‍िजर्व की तरफ से ब्‍याज दर में बढ़ोतरी की आशंका है. इस कारण बाजार पर दबाव बना हुआ है. जानकारों को उम्‍मीद है क‍ि ब्‍याज दर में 50 बेस‍िस प्‍वाइंट का इजाफा हो सकता है.

 

कैसे चेक करें सोने-चांदी का रेट

सोने-चांदी का लेटेस्‍ट रेट पता करने के ल‍िए आप मोबाइल नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं. इसके बाद अपने फोन पर आए मैसेज में आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं. आपको बता दें IBJA पर जारी रेट के अलावा आपको जीएसटी भी देना होता है.

Related Post

Savin Bansal

डीएम के निर्देश पर 25 से अधिक विभाग एक ही छत के नीछे जनता के द्वार

Posted by - November 28, 2025 0
देहरादून: सीएम की प्ररेणा से जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में ‘‘जनपद देहरादून के विकासखंड डोईवाला के ग्राम…
CM Dhami inaugurated Shaheed Samman Yatra 2

शहीद सम्मान यात्रा उन अमर बलिदानियों को समर्पित है, जिनकी शौर्यगाथा और बलिदान सदैव हमें प्रेरणा देते रहेंगे- मुख्यमंत्री

Posted by - September 25, 2025 0
देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरूवार को शहीद राईफल मैन नरेश कुमार के गुजराड़ा मानसिंह सहस्त्रधारा रोड़…
Pandiram Mandavi of Garh Bengal awarded Padma Shri

गढ़बेंगाल के पंडीराम मंडावी को पद्मश्री सम्मान, CM साय ने दी शुभकामनाएं

Posted by - May 27, 2025 0
रायपुर। देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा बस्तर अंचल के गढ़बेंगाल निवासी पंडीराम मंडावी (Pandiram Mandavi ) को…
CM Dhami

विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान को मिशन मोड में लें: सीएम धामी

Posted by - December 12, 2023 0
देहरादून। विकसित भारत संकल्प यात्रा के उत्तराखंड में सफल संचालन के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)…
CM Bhajanlal Sharma

पीएम मोदी ने ज्ञान, गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति पर दिया ध्यान: भजनलाल शर्मा

Posted by - June 10, 2025 0
जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की 11वीं…