सोना रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला

रिकॉर्ड स्तर पर छूने के बाद सस्ता हुआ सोना, जानें नये रेट्स

1422 0

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी और वैश्विक बाजार में सपाट करोबार के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार की नई दरें आ गई है। एचडीएफसी​ सिक्योरिटीज ने बताया कि सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। तो चांदी में सपाट कारोबार देखने को मिला। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में ज्यादा कुछ हलचल नहीं देखने को मिला है।

सोने की नई कीमतें

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने बताया कि दिल्ली सर्राफा बाजार में गोल्ड का नया भाव 26 रुपये प्रति 10 ग्राम घटकर 49,245 रुपये के स्तर पर आ गया है। इसके पहले शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद सोने का भाव 49,271 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोमवार को चांदी का कारोबार सपाट रहा

हालांकि, सोमवार को चांदी का कारोबार सपाट रहा है। चांदी का भाव 49,461 रुपये प्रति किलोग्राम ही रहा। इसके पहले शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद चांदी का भाव 49,465 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

झूलन गोस्‍वामी से मुलाकात के बाद इस पाकिस्‍तानी खिलाड़ी की बदली जिंदगी

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं की बात करें तो आज यहां भी सपाट कारोबार देखने को मिला। यहां गोल्ड का नया भाव 1,769.67 डॉलर प्रति आउंस रहा है। वहीं, चांदी का भाव भी 17.81 डॉलर प्रति आउंस रहा।

इस सप्ताह 50 हजारी हो सकता है सोना

बाजार विशेषज्ञों की मानें तो इस हफ्ते सोने की कीमतें 50 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकती हैं। वहीं, दिवाली तक सोने की कीमतें 80 हजार तक पहुंचने की भी संभावना जता रहे हैं। पूरे विश्व में फैली कोरोना महामारी के चलते गिरती अर्थव्यवस्था का जबरदस्त असर सोने के बाजार पर पड़ा है। इस महामारी के बीच सोने की कीमतों में लगातार उछाल जारी है। व्यापारियों की मानें तो सोने की कीमतें बढ़ने की सबसे बड़ी वजह कोरोना महामारी, भारत-चीन विवाद और अमेरिकी बैंक फेडरल रिजर्व बैंक द्वारा 2022 तक ब्याज दरें न बढ़ाने का फैसला है।

Related Post

cm dhami

भारत नेट फेज 2 के अंतर्गत जुड़ेंगे प्रदेश के हजारों गांव: सीएम धामी

Posted by - September 8, 2022 0
मुख्यमंत्री (CM Dhami)  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित…
श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट

कोलकाता पोर्ट अब श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से जाना जाएगा

Posted by - January 12, 2020 0
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर नेताजी इनडोर स्टेडियम में…
CM Dhami

सीएम धामी ने किया 120 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Posted by - May 17, 2023 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को सिडकुल रोशनाबाद हरिद्वार में लगभग 120 करोड़ की 16 विभिन्न…
Anand Bardhan reached the State Disaster Control Room

मुख्य सचिव ने राज्य आपदा कंट्रोल रूम पहुंच प्रदेश में अतिवृष्टि की जानकारी ली

Posted by - August 29, 2025 0
देहारादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शुक्रवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से विभिन्न जनपदों में अतिवृष्टि की…