सोना-चांदी

सोने-चांदी की कीमत आई फिर से उछाल, खरीदने के लिए देने होंगे इतने रकम

1372 0

बिजनेस डेस्क। अगर आप इन दिनों सोने-चांदी की ख़रीदारी करने के बारें में सोच रहे हैं तो उससे पहले सोने और चांदी की कीमत जरूर जान लें। क्योंकि आज सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बढ़ोत्तरी आई हैं। आज सोमवार को फिर से सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिली।

अब ग्राहकों को रविवार के मुकाबले ज्यादा पैसों में सोना और चांदी खरीदना होगा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में सोमवार को 52 रुपये की बढ़त आई है। इस बढ़त से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 41,508 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है।

चांदी की नई कीमत

चांदी की बात करें, तो सोमवार को चांदी की कीमत में भी बढ़त दर्ज की गई है। चांदी में सोमवार को 190 रुपये की बढ़ोतरी आई है। इस बढ़त से चांदी का भाव 47,396 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

वैश्विक बाजार का दाम

वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,574 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

किम जोंग ने अपनी बहन को दहेज में इतनी कीमती चीज देने का किया ऐलान, रखी शर्त 

उछाल आने का ये रहा कारण

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक ( कमोडिटी ) तपन पटेल ने कहा कि सोमवार को कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव के कारण सोने और चांदी का दाम बढ़ा है। सोमवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 52 रुपये महंगा हुआ है।

पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इतना था दाम

बता दें कि शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमत में बढ़त आई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में शुक्रवार को 112 रुपये की बढ़त आई थी। इस बढ़त से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 41,249 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट की वजह से यह गिरावट आई थी।

वहीं चांदी की बात करें, तो शुक्रवार को चांदी की कीमत में भी बढ़त दर्ज की गई थी। चांदी में शुक्रवार को 94 रुपये की बढ़ोतरी आई थी। इस बढ़त से चांदी का भाव 47,305 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। इस संदर्भ में तपन पटेल ने कहा था कि शुक्रवार को कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 15 पैसा नीचे था।

इसकी वजह से सोना और चांदी महंगा हुआ। शुक्रवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 112 रुपये महंगा हुआ था। वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,566.7 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.79 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

Related Post

जन अधिकार पार्टी

महाराष्ट्र LIVE: सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा कल सुबह 10.30 बजे फैसला, हुआ बड़ा खुलासा

Posted by - November 25, 2019 0
नई दिल्ली। आज सोमवार को महाराष्ट्र की राजनीति में चल रही सियासी संघर्ष पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो…
Chardham Yatra

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

Posted by - May 23, 2026 0
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) में इस वर्ष श्रद्धालुओं की भारी आस्था देखने को मिल रही है।…