हौंसले को सलाम

हौंसले को सलाम : बरेली की साफिया ऑक्सीजन सिलेंडर संग दे रही है यूपी हाईस्कूल परीक्षा

912 0

बरेली। बरेली की हाईस्कूल की छात्रा साफिया जावेद के भले ही फेफड़े कमजोर पड़ चुके हैं, लेकिन उसका पढ़ाई के प्रति जुनून यथावत बना हुआ है। बता दें कि पिछले पांच वर्ष से बीमार चल रही साफिया जावेद को हर वक्त ऑक्सीजन के सहारे ही रहना पड़ता है। वह ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे बैठकर परीक्षा दे रहीं हैं। शिक्षा विभाग ने भी उसकी लगन देखकर हर प्रकार की सुविधा प्रदान की है।

साफिया ने कहा कि वह बीमार जरूर है पर कमजोर नहीं और वह अपनी मंजिल पाकर रहेगी

यूपी बोर्ड की परीक्षा में लाखों छात्र-छात्राओं के बीच बरेली की साफिया जावेद भी शामिल हुई हैं। वह ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर परीक्षा केंद्र पहुंचती है। अपनी परीक्षा देने के बाद वापस घर का रुख कर लेती हैं। परीक्षा केंद्र के अध्यापक के साथ ही बच्चे तथा अन्य अभिभावक उसके जज्बे की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फेफड़ों की बीमारी के चलते छात्रा को डॉक्टर्स ने 24 घंटे ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे रहने की बात कही है। साफिया ने कहा कि वह बीमार जरूर है पर कमजोर नहीं और वह अपनी मंजिल पाकर रहेगी।

साफिया जावेद बरेली के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की दे रही है प्राइवेट परीक्षा 

साफिया जावेद बरेली के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की प्राइवेट परीक्षा दे रही है। साफिया को बीते पांच वर्ष से बीमारी ने जकड़ रखा है। फेफड़ों की परेशानी के साथ-साथ टीबी की बीमारी भी हो गई है। फेफड़े कमजोर होने के चलते उसका सांस लेना काफी मुश्किल है। डॉक्टरों ने छात्रा को 24 घंटे ऑक्सीजन पर रहने की सलाह दी है। और उसी के सहारे वह पिछले एक साल से जीवन जी रही है।

जानें कौन हैं भागीरथी अम्मा? जिनके पीएम नरेंद्र मोदी हुए मुरीद 

साफिया ने अपनी बीमारी को कमजोरी न बनाते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे ही परीक्षा कक्ष में बैठकर परीक्षा देने की ठान ली

बता दें कि साफिया जावेद ने हाईस्कूल का प्राइवेट फॉर्म भरा था और जब परीक्षा देने का समय आया तो उसकी हिम्मत जवाब दे रही थी कि वह ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे परीक्षा कक्ष में बैठकर तीन घंटे परीक्षा कैसे दे पाएगी? ऐसे में घरवालों ने भी उसका साथ दिया। घर के लोगों की हौंसला अफजाई से साफिया में भी परीक्षा देने की हिम्मत आई और उसने अपनी बीमारी को कमजोरी न बनाते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे ही परीक्षा कक्ष में बैठकर परीक्षा देने की ठान ली।

अब हर परीक्षा में साफिया ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे बैठकर तीन घंटें की  देती हैं परीक्षा

साफिया जावेद के घर वालों ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर कॉलेज प्रशासन से उसको परीक्षा कक्ष में ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ बैठने की अनुमति ले ली। कॉलेज प्रशासन ने भी छात्रा के जज्बे को देखते हुए परीक्षा कक्ष ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ उसको परीक्षा की अनुमति दे दी। अब हर परीक्षा में साफिया ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे बैठकर तीन घंटें की परीक्षा देती हैं।

Related Post

Medical Officers

छत्तीसगढ़ के 535 चिकित्सा अधिकारियों काे मिली संविदा नियुक्ति, पदस्थापना आदेश जारी

Posted by - August 4, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Dev Sai) की पहल पर हरेली तिहार के दिन छत्तीसगढ़ के लोगों…
cm dhami

सीएम धामी ने सड़क व नहर कवरिंग कार्य का किया औचक निरीक्षण

Posted by - October 31, 2022 0
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने हल्द्वानी में सर्किट हाउस पहुँचकर हल्द्वानी के जगदम्बा नगर स्थित रोड का…
CM Dhami

मानव की कमी अपूरणीय है, पर हम परिवारों को आर्थिक संबल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं: सीएम धामी

Posted by - October 10, 2025 0
उपनल के माध्यम से सेवारत तीन कार्मिकों की दुर्घटना में मुत्यु होने के उपरान्त उनके आश्रितों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
CM Dhami

सीएम धामी ने गांधी और शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

Posted by - October 2, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर…