fierce fire in plastic warehouse in bulandshahar

प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

1449 0

बुलंदशहर। जिले के कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के सुभाष रोड पर स्थित दाऊजी मंदिर बिल्डिंग में स्थित प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। फिलहाल मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग

जिले के कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र स्थित एक गोदाम में आग (fierce fire in plastic warehouse in bulandshahar) गई। आग इतनी भीषण थी कि आग की लपटें गोदाम के समीप मंदिर तक पहुंच रही थीं जिससे कहीं न कहीं मंदिर को भी नुकसान हो सकता था। वहीं घंटों से प्लास्टिक गोदाम में लगी आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन फायर ब्रिगेड की एक ही गाड़ी मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों के हंगामें के बाद फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां और मौके पर पहुंची। फिलहाल फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने में जुट गईं। वहीं मौके पर स्थानीय लोगों के साथ स्थानीय पुलिस फोर्स भी मौजूद थे।

आग लगने से गोदाम मालिक और उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। आपको बता दें कि यह प्लास्टिक गोदाम बीच मार्केट के अंदर मौजूद है, जल्द आग पर काबू न मिला तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।

वहीं, पूरे मामले में गोदाम मालिक नितिन कुमार अग्रवाल का कहना है कि गोदाम में आग लगने के बाद ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की कुछ गाड़ियां आईं थी।

Related Post

cm yogi

मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री योगी ने की पीएम गतिशक्ति के क्रियान्वयन की समीक्षा

Posted by - July 27, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को लोकभवन में मंत्रिपरिषद के सदस्यों की उपस्थिति में पीएम गति शक्ति योजना…
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने महाकुंभ 2025 में अतुलनीय योगदान के लिए नगर विकास विभाग के कार्मिकों को सम्मानित किया

Posted by - March 8, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर…
Ayushman Yojana

योगी सरकार बनी संबल : आयुष्मान योजना के मामले में बागपत प्रदेश में नंबर वन

Posted by - May 5, 2026 0
लखनऊ : आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Ayushman Yojana) के प्रभाव से प्रदेश के लाखों परिवारों को अब बीमारी…