छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाकर जान दी

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाकर जान दी

615 0

सरधना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ट्यूशन से लौट रही कक्षा दस की छात्रा को गांव के ही चार युवकों ने कथित तौर पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। आहत छात्रा ने घर पहुंचकर कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुई इस घटना में चार युवक शामिल थे। उन्होंने बताया कि घर से छात्रा का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें छात्रा द्वारा लखन पुत्र संजय के अलावा विकास पुत्र बलवंत उर्फ मुरली का जिक्र किया गया है। कुमार ने बताया कि इसके आधार पर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और दो अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

मुजफ्फरनगर पुलिस ने पकड़ी गैर कानूनी हथियार फैक्ट्री

उधर, सरधना पुलिस ने छात्रा के परिजनों की तहरीर के आधार बताया कि किशोरी 10वीं की छात्रा थी और बृहस्पतिवार को घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। पुलिस के अनुसार ट्यूशन से लौटते समय छात्रा को कपसाड़ गांव निवासी चार युवकों ने अगवा कर लिया और टावर के पास मकान में बंधक बना सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। बाद में आहत छात्रा ने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसे शाम करीब छह बजे  मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।  पुलिस के अनुसार मामले में जांच जारी है और शेष अभियुक्तों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Post

Amit Shah honored the brave soldiers of 'Operation Black Forest'

अमित शाह ने ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के सुरक्षाबलों को किया सम्मानित

Posted by - September 3, 2025 0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने ‘ऑपरेशन ब्लैक फ़ॉरेस्ट’ (Operation Black Forest) को सफलतापूर्वक…

क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुआ आशीष मिश्रा, पिता बोले- निष्पक्ष होगी जांच

Posted by - October 9, 2021 0
लखीमपुर हिंसा। लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मुख्य आरोपित केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी के बेटे आशीष…
दिल्ली विधानसभा चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा के लिए परेशानी का कारण बनी बन सकती है ये तिकड़ी

Posted by - January 12, 2020 0
नई दिल्ली।अभी हाल में झारखंड विधानसभा चुनाव  में सहयोगी दलों के साथ तालमेल न बिठा पाने का बड़ा नुकसान भाजपा…
CM Bhajan Lal Sharma

मुख्यमंत्री शर्मा ने किया अमृत पर्यावरण महोत्सव के पोस्टर का विमोचन

Posted by - July 5, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत 8 अगस्त को आयोजित होने वाले अमृत पर्यावरण महोत्सव के जन…