घरेलू हिंसा मामला: यो-यो हनी सिंह हुए कोर्ट में पेश !

682 0

पंजाबी गायक और अभिनेता यो यो हनी सिंह (हिरदेश सिंह) घरेलू हिंसा मामले में शुक्रवार को दिल्ली की तीस हजारी अदालत में पेश हुए। न्यायाधीश ने सुनवाई के दौरान हनी सिंह और उनसे अलग रह रहीं उनकी पत्नी शालिनी तलवार को अपने चैम्बर में बुलाकर अंदर समझाया और दोनों को आपसी बातचीत से इस विवाद को सुलझाने का सुझाव दिया। अदालत ने उनसे कहा कि लड़ना अच्छी बात नहीं है। इससे पहले अदालत ने हनी सिंह को अदालत में पेश नहीं होने पर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा था कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।

हनी सिंह ने अदालत में शुक्रवार को एक आवेदन दाखिल कर मामले की सुनवाई बंद कमरे में करने का आग्रह किया था। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार को अपने चैम्बर में बुलाया और अभी तक उनसे वह बात कर रही हैं। इसके बाद, दोनों पक्षों के वकीलों को भी मजिस्ट्रेट ने चैम्बर में बुलाया।

उत्तराखंड में सात सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

अदालत ने उनके रवैये पर नाराजगी जाहिर करते हुए हनी सिंह के वकील से कहा न तो हनी सिंह हाजिर हुए न ही आपने उनका आय हलफनामा दाखिल किया है। जिरह के लिए भी तैयार नहीं हैं। अदालत ने हनी सिंह को तीन सितंबर को पूरी जानकारी के साथ पेश होने का निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि वे पुन: ऐसा न करें। अदालत ने इससे पहले दायर शिकायत पर दिए अंतरिम आदेश में हनी सिंह को पत्नी के साथ अपनी संयुक्त स्वामित्व वाली संपत्ति, उनकी पत्नी के स्वामित्व वाले स्त्रीधन धन आदि को बेचने या निस्तारण पर रोक लगा दी थी।

Related Post

Nawazuddin Siddiqui

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर हैरानी जताते हुए कहा यह बात

Posted by - August 26, 2020 0
सुशांत सिंह राजपूत और नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) के बीच अच्छी दोस्ती थी। दोनों एक-दूसरे के काम और एक्टिंग से…

अनुष्का ने सोशल मीडिया पर शेयर की ऐसी तस्वीर, बिना कमेंट किए रह नही पाए विराट कोहली

Posted by - August 19, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। सिनेमाजगत में अनुष्का शर्मा ने साबित कर दिया वह हर तरह का अभिनय कर सकती हैं।अनुष्का अपने कपड़ों…

एक्टर अभिजित लहरी ने किया एक्टिंग स्कूल लांच , एक्टिंग सीखना अब हुआ आसान

Posted by - October 31, 2019 0
एक्टर और नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा के पास आउट एक्टर अभिजित लहरी ने अपना एक एक्टिंग इंस्टिट्यूट शुरू किया हैं.…