गौहर खान ने बॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ कर ली सगाई!

1155 0

मनोरंजन डेस्क.   टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम गौहर खान और जैद दरबार काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. दोनों हमेशा सोशल मीडिया पर एक साथ नजर आते है. लेकिन दोनों ने कभी खुलकर इस रिश्ते के बारे में कुछ नही बोला. लेकिन अब गौहर खान ने इस रिश्ते पर मुहर लगा दी है.

गौहर खान ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमे गौहर और जैद दोनों साथ खड़े है. इस फोटो में गौहर के हाथ में एक बैलून है जिसपे लिखा है ‘ she said yes!’ उसने हां कहा!’ यानि गौहर ने जैद को निकाह के लिए हां कह दिया है. साथ ही उन्होंने कैप्शन में इंगेजमेंट रिंग वाला इमोजी भी बनाया है. गौहर खान ने जैद दरबार संग अब फोटो पोस्ट कर कन्फर्म कर दिया है कि ये शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

Bigg Boss 14: घर में हुई अली गोनी की एंट्री, जैसमीन हुईं इमोशनल

 

View this post on Instagram

 

💍♥️ @zaid_darbar

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan) on

ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है गौहर खान और जैद दरबार की सगाई को लेकर टीवी कलाकार भी काफी खुश नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, वह गौहर खान की पोस्ट पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. सुनील ग्रोवर से लेकर जय भानुशाली जैसे कई कलाकारों ने गौहर खान की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए उन्हें सगाई की ढेर सारी बधाइयां दीं.

हालांकि, यह डेट अभी भी फाइनल नहीं है, क्योंकि दोनों में से किसी ने भी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों 24 दिसंबर को शादी करने वाले हैं,जिसका फंक्शन मुंबई के होटल में किया जाएगा. खबरें यह भी हैं कि दोनों हाल ही में गोवा गए थे, वहां इन्होंने प्री-वेडिंग फोटोशूट भी कराया है.

Related Post

Mother's Day,Bollywood

Mother’s Day: इन बॉलीवुड एक्ट्रेस्स ने अपनी मां को रोल मॉडल बनाकर चुना करियर

Posted by - May 7, 2022 0
मुंबई। मदर्स डे (mother’s day) के खास मौके पर बतायेंगे उन बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेत्रियों (actresses) के बारे में जिन्होंने अपनी…

अयूब खान ने की इंडियन फिएस्टा की घोषणा, राहुल रॉय, रवि किशन, करण मेहरा , मार्क रॉबिंसन समेत कई सितारों ने दिया साथ

Posted by - October 3, 2019 0
इंडियन फिएस्टा के संस्थापक और सी.ई.ओ अयूब खान के लिए सोमवार का दिन बहुत बड़ा दिन रहा। अयूब ने अपनी…

कवर सांग्स गाना एक बहोत बड़ी ज़िम्मेदारी है – कौस्तव घोष

Posted by - August 8, 2019 0
युवा और प्रतिभाशाली संगीतकार, गायक और अभिनेता –  कौस्तव   घोष ने अपना नया कवर-सोंग लांच किया हैं, और इसी के साथ उन्होंने “कवर”…

बर्थडे स्पेशल: फिल्म ‘घुंघरू’ से करियर की शुरुआत करने वाली स्मिता का कौन था दीवाना

Posted by - October 17, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री स्मिता पाटिल का आज यानी 17 अक्तूबर को जन्मदिन होता है। स्मिता जितनी अपनी…
जेपी नड्डा

कांग्रेस और जेएमएम हमेशा समाज को तोड़ने की करती है बात: जेपी नड्डा

Posted by - December 5, 2019 0
गिरिडीह। झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जमुआ पवित्र नदियों…