Rape Case

कशोरी से दुष्कर्म के आरोप में चार के खिलाफ केस दर्ज

832 0

बरेली जिले के आंवला थाना के प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आकाश (19), शैलेंद्र सिंह (18), ऋषभ (20) और सुरेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और पॉक्सो कानून की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

नेहरू नगर में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

पुलिस के अनुसार आंवला थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब एक माह पहले एक किशोरी से तीन युवकों ने दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया था और इसके बाद युवक ब्लैकमेल कर किशोरी का शोषण करते रहे। किशोरी ने मदद के लिए अपने संबंधी सुरेंद्र को तीन युवकों द्वारा किये जा रहे दुष्कर्म की बात बताई तो उसने भी किशोरी को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बीती दो अप्रैल को किशोरी ने आत्महत्या की कोशिश की। पीड़िता  के भाई की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ जिले के थाना आंवला में शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया।

Related Post

VidyaGyan Residential Schools

विद्याज्ञान आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे छात्र

Posted by - September 9, 2023 0
लखनऊ । योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अनेक कार्यक्रमों का संचालन कर…
AK Sharma

ट्रिपल इंजन की सरकार से प्रदेश का होगा चहुमुखी विकास: एके शर्मा

Posted by - April 29, 2023 0
मऊ। भारतीय जनता पार्टी नगर पालिका परिषद मऊ से अधिकृत प्रत्याशी अजय कुमार गौतम के चुनावी केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन…

देवरिया की बेटी ने रोशन किया शहर का नाम, अमरीका में मिला 70 लाख का पैकेज

Posted by - June 7, 2021 0
देवरिया  जनपद की बेटी (Deoria’s daughter) ने शहर का नाम रोशन कर दिया है। भुजौली कालोनी निवासी डॉ.सुरेन्‍द्र कुमार सिंह…