गनी के समर्थन में उतरे भाजपा सांसद स्वामी, बोले- भारत को पूर्व राष्ट्रपति को शरण देनी चाहिए

731 0

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जा करने से पहले ही राष्ट्रपति अशरफ गनी देश और देशवाशियों को छोड़कर भाग खड़े हुए। भागने के बाद कई देशों से संपर्क किया, लेकिन किसी ने उन्हें अपने यहां जगह नहीं दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अभी यूएई में हैं। इसी बीच भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बयान देकर अलग मुद्दा उछाल दिया है। स्वामी ने कहा कि भारत को गनी को शरण देनी चाहिए। स्वामी ने ट्वीट किया कि भारत को अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अशरफ गनी को अपने यहां रहने के लिए आमंत्रण देना चाहिए।

उन्होंने लिखा- जब तालिबान अमेरिका के बनाए आधुनिक हथियारों के साथ पाक अधिकृत कश्मीर में घुसपैठ करेगा, तो वह भारत को भविष्य की प्रवासी अफगान सरकार बनाने में मदद कर सकते हैं।

‘हवाई चप्पल पहनने वाले को भी हवाई सफर की सुविधा देना चाहती है मोदी सरकार’- ज्योतिरादित्य सिंधिया

सुब्रमण्यम स्वामी ने गुरुवार को ट्वीट किया ‘भारत को अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अशरफ गनी को अपने यहां रहने के लिए आमंत्रण देना चाहिए। वह अपेक्षाकृत उच्च शिक्षित हैं और जब तालिबान अमेरिका के बनाए आधुनिक हथियारों के साथ पाक अधिकृत कश्मीर में घुसपैठ करेगा, तो वह भारत को भविष्य की प्रवासी अफगान सरकार बनाने में मदद कर सकते हैं।

Related Post

Professor

गुरू जम्भेश्वर व मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में 518 शैक्षिक पदों का सृजन

Posted by - August 29, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद एवं…

‘पेट्रोल-डीजल की महंगाई सिर्फ कांग्रेस की मानसिकता, सब फोकट का प्रोपेगेंडा’- बोलीं साध्वी प्रज्ञा

Posted by - August 25, 2021 0
अपने अजीब बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा एक बार फिर अपने बयान…
कोरोना वायरस

कोरोना वायरस फैसले की आंशका के मद्देनजर सरकार सतर्क व सावधान : योगी

Posted by - March 14, 2020 0
वाराणसी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना वायरस फैसले की आंशका के मद्देनजर सरकार सतर्क व सावधान…