गांधी जयंती : जानें बापू के उस चश्मे की कहानी जो बन गया सदैव के लिए ट्रेंडी

775 0

लखनऊ डेस्क। आज 2 अक्टूबर यानि महात्मा गांधी की जन्मतिथि है जिसे पूरे विश्व में उनकी याद में धूमधाम से मनाया जाता है। जैसे ही गांधी जी की बात होती है तो ज़ेहन में सबसे पहले एकदम गोल फ्रेम का वह सादा सा चश्मा नज़र आता है जिसे आजकल स्वच्छ भारत अभियान के लोगो के रुप में इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बापू का यह चश्मा जो दुनिया के लिए आइकन बन गया इसके पीछे की कहानी क्या है? चलिये हम आपको बताते हैं इसकी दिलचस्प कहानी।

1930 के दशक में जब कर्नल एचएस श्रीदीवान ने गांधी जी से ऐसी कोई चीज़ मांगी जिससे उन्हें हमेशा प्रेरणा मिल सके तो बापू ने बिना देर किये अपना चश्मा उतार कर यह कहते हुए दे दिया कि ‘इस चश्मे ने मुझे आज़ाद भारत का नज़रिया दिया।’

यह गोल लेंस वाला आइकॉनिक चश्मा गांधीजी ने पहली बार 1890 के दशक में तब खरीदा था जव वह लंदन में कानून की पढ़ाई कर रहे थे। इस चश्मे के ज़रिये उनके व्यक्तित्तव की सादगी उजागर होती थी। लंदन में खरीदा चश्मा कब तक उनके साथ रहा इसकी कोई जानकारी तो नहीं है लेकिन कहा जाता है कि कर्नल नवाब उन्होंने जो चश्मा भेंट किया था वह ठीक वैसा ही था जो उन्होंने लंदन में खरीदा था।

हालांकि यह भी हो सकता है कि यह वह चश्मा न रहा हो क्योंकि इससे पहले गांधीजी स्वदेशी आंदोलन से जुड़ चुके थे और विदेशी चीज़ों को त्याग दिया था। इसके बाद भी उन्होंने कई चश्मे बनवाए लेकिन डिज़ाइन वही रखा।

चश्मों के विक्रेता एक पोर्टल ने 2018 की रिपोर्ट में गांधी स्टाइल चश्मों के डिज़ाइनों और ट्रेंड को लेकर एक रपट में बताया था कि दुनिया के प्रतिष्ठित चश्मा निर्माता गांधी स्टाइल के यानी गोल लेंस वाले धातु के पतले फ्रेम के चश्मे बनाने में अब तक दिलचस्पी लेते हैं। इसके अलावा इसे विंटेज स्टाइल का भी नाम मिल चुका है।

Related Post

दीपिका पादुकोण का जन्मदिन

दीपिका पादुकोण कपड़ों की वजह से हो गईं ट्रोल, लखनऊ में जन्मदिन मनाने पहुंची

Posted by - January 5, 2020 0
मुंबई। दीपिका पादुकोण रविवार पांच जनवरी को जन्मदिन मना रही हैं। अपने जन्मदिन से एक दिन पहले ही मुंबई में…
हिलेरी डफ

बेटी जन्म के दौरान अपराधबोध महसूस करने लगी थी ये एक्ट्रेस , जानें क्या रही वजह?

Posted by - February 2, 2020 0
नई दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेत्री हिलेरी डफ अपने बेटे लुका के जीवन में अपनी नवजात बेटी को शामिल कर अपराधबोध महसूस…
पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

Posted by - April 5, 2021 0
पूर्व प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपित पूर्व सांसद धनंजय सिंह की तलाश में लखनऊ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। छापेमारी करने जा रही पुलिस टीम बैरंग वापस लौट रही हैं। शनिवार को जौनपुर में उसके कालीकुत्ती स्थित आवास व अन्य स्थानों पर छापेमारी की गयी  थी लेकिन उसके न मिलने पर पुलिस टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा था। इसके अलावा पुलिस टीमों ने राजधानी में धनंजय के करीबी लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। मालूम हो कि सूबे की राजधानी लखनऊ में गत छह जनवरी को मऊ के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुठभेड़ में मारे जा चुके अजीत सिंह हत्याकांड के शूटरों में एक कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी उर्फ डाक्टर के बयान के आधार पर लखनऊ पुलिस ने धनंजय सिंह को साजिशकर्ता के तौर पर आरोपित किया था। पुलिस को चकमा देकर धनंजय सिंह ने पिछले महीने पुराने केस में एमपीएमएलए कोर्ट प्रयागराज में आत्मसमर्पण कर दिया था। नैनी सेंट्रल जेल से उसे फतेहगढ़ सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। महाराष्ट्र में कोरोना से हालात बेकाबू, सरकार का नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान जब तक लखनऊ पुलिस उसे अजीत हत्याकाण्ड में वारन्ट लेती तब तक गत 31 मार्च को एमपीएमएलए कोर्ट से जमानत मंजूर हो जाने पर वह गुपचुप तरीके से जेल से रिहा हो गया था। इसे लेकर लखनऊ पुलिस की खूब किरकिरी हुई। इसके बाद से लखनऊ पुलिस अजीत हत्याकाण्ड में उसे आरोपी मानकर लगातार  छापेमारी कर रही है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इसी कड़ी में धनंजय सिंह की तलाश में शनिवार को जौनपुर गयी लखनऊ पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर उसके कालीकुत्ती स्थित आवास पर दबिश दी थी। वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में जमैथा निवासी करीबी आशुतोष सिंह के दीवानी कचहरी रोड स्थित आवास पर भी छापेमारी की थी। पूर्व सांसद के गृह गांव सिकरारा थाना क्षेत्र के बनसफा गांव में भी दबिश दी गयी। मालूम हो कि शनिवार को धनजंय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था।