गाजियाबादः समीर हत्याकांड में पूर्व बसपा विधायक वहाब चौधरी समेत 3 गिरफ्तार

753 0

एसपी ग्रामीण ने बताया कि पूर्व विधायक वहाब चौधरी के भाई आस मोहम्मद ने मई 2020 में अपनी पत्नी सहाना की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में आस मोहम्मद, उसके बेटे अहद, अहद के दोस्त समीर, शाहरुख व आस मोहम्मद की दूसरी पत्नी तबस्सुम उर्फ भूरी को जेल भेजा था।

गाजियाबाद के मुरादनगर के युवक समीर की हत्या बसपा के पूर्व विधायक वहाब चौधरी ने कराई थी। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने पूर्व विधायक व उसके दो भतीजों अहद और आफताब को गिरफ्तार किया है। समीर 10 जुलाई की शाम को गायब हुआ था, उसका शव 11 जुलाई की सुबह सात बजे कब्रिस्तान के पास मिला था।

एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि राजनैतिक लाभ लेने के लिए वहाब चौधरी ने ही हत्याकांड की साजिश रची। हत्या के बाद बिरादरी में वर्चस्व कायम करना भी उसका मकसद था। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पूर्व विधायक के बेटे आदिल ने हत्यारोपी अहद को पिस्टल मुहैया कराई थी। आदिल समेत चार आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

एसपी ग्रामीण ने बताया कि पूर्व विधायक वहाब चौधरी के भाई आस मोहम्मद ने मई 2020 में अपनी पत्नी सहाना की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में आस मोहम्मद, उसके बेटे अहद, अहद के दोस्त समीर, शाहरुख व आस मोहम्मद की दूसरी पत्नी तबस्सुम उर्फ भूरी को जेल भेजा था।

घटना के दौरान नाबालिग होने के कारण अहद और समीर बाल सुधार गृह से जल्दी छूट गए। लेकिन पुलिस ने समीर को गैंगस्टर में फिर से जेल भेज दिया। वह करीब डेढ़ माह पहले ही जेल से छूटकर आया है। आस मोहम्मद अभी भी पत्नी की हत्या के मामले में जेल में बंद है।

संसद अहंकारी और अड़ियल हो तो देश में जनक्रांति निश्चित है- टिकैत ने मोदी सरकार पर बोला हमला

एसपी ग्रामीण के मुताबिक अहद और समीर अच्छे दोस्त थे। पूछताछ में अहद ने बताया कि दोस्त समीर की हत्या के लिए उसके ताऊ व पूर्व विधायक वहाब चौधरी ने ही उसे उकसाया था। वहाब ने कहा था कि उसकी मां सहाना की हत्या समीर ने की थी, लेकिन आरोप उसके व उसके पिता आस मोहम्मद पर लगा। जिसके चलते बिरादरी में खानदान की बदनामी हो रही है। मां की हत्या का कलंक मिटाने के लिए ही वहाब ने भतीजे अहद को समीर की हत्या करने के लिए उकसाया। शनिवार शाम करीब 6 बजे अहद व अनस समीर को घर से बुलाकर ले गए और कब्रिस्तान के पास गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

Related Post

CM Yogi

पीएम मोदी ने वरिष्ठ नागरिकों को प्रदान किया ‘स्वास्थ्य रक्षा कवच’: सीएम योगी

Posted by - September 12, 2024 0
लखनऊ। केंद्रीय कैबिनेट में बुधवार को हुए अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इसमें 70 वर्ष व इससे अधिक आयु के…
Allahabad High Court

हाईकोर्ट की फटकार, कहा- मेरा कायदा, वरना कोई कायदा नहीं…जैसा रवैया छोड़े यूपी सरकार

Posted by - April 28, 2021 0
लखनऊ। कोविड-19 के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की नाकामी पर स्वतः संज्ञान लेकर हुए सुनवाई कर रहे इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महामारी…
cm yuva yojana

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में लक्ष्य से अधिक लोन वितरित कर जौनपुर ने मारी बाजी

Posted by - April 2, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश को वन ट्रिलियन डालर की इकॉनमी बनाने की दिशा में लगातार आवश्यक कदम उठा रहे…
Priyanka gandhi

पुलिस ज़्यादती के शिकार निषाद समुदाय से बोलीं प्रियंका- कांग्रेस लड़ेगी उनके न्याय की लड़ाई

Posted by - February 21, 2021 0
प्रयागराज। कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Praiyanka Gandhi Vadra) रविवार को प्रयागराज (Prayagraj) जिले के बसवार गांव…