Narad Sting मामले में गिरफ्तार दो मंत्रियों समेत चार नेताओं को मिली जमानत

1118 0

कोलकाता। नारद स्टिंग (Narad Sting) मामले में सीबीआई द्वारा सोमवार को गिरफ्तार किये गए पश्चिम बंगाल के दो मंत्रियों, टीएमसी के एक विधायक और एक पूर्व मंत्री को सोमवार को एक विशेष सीबीआई अदालत ने जमानत दे दी। उनके वकील की तरफ से यह जानकारी दी गई।

वकीन अनिंद्य राउत ने कहा कि विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश अनुपम मुखर्जी ने वरिष्ठ मंत्री सुब्रत मुखर्जी और फरहाद हकीम, तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा और पूर्व मंत्री सोवन चटर्जी के वकीलों और एजेंसी के वकील का पक्ष सुनने के बाद चारों नेताओं को जमानत दे दी।

उन्हें डिजिटल तरीके से अदालत के समक्ष पेश किया गया था।

सोमवार की सुबह कोलकाता के विभिन्न हिस्सों में स्थित इन नेताओं के घरों से उनकी गिरफ्तारी के बाद उन्हें निजाम पैलेस स्थित सीबीआई के दफ्तर में रखा गया था। एजेंसी ने अदालत से आरोपियों की न्यायिक हिरासत की मांग की थी।

सीबीआई ने दावा किया था कि नारद टीवी न्यूज चैनल के मैथ्यू सैमुअल ने 2014 में कथित स्टिंग आॅपरेशन (Narad Sting) किया था जिसमें तृणमूल कांग्रेस के मंत्री, सांसद और विधायक लाभ के बदले में कंपनी के प्रतिनिधियों से कथित तौर पर धन लेते नजर आए।

घटना के वक्त चारों आरोपी मंत्री थे। आरोपियों की 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग करते हुए सीबीआई के वकील ने अदालत से कहा कि चारों प्रभावशाली व्यक्ति हैं और इस चरण में अगर उन्हें जमानत दी जाती है तो जांच प्रक्रिया बाधित होगी।

Related Post

लखनऊ पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, यूपी चुनाव की रणनीति पर करेंगी विचार

Posted by - September 27, 2021 0
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे लखनऊ पहुंच चुकी हैं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक,…
martyr Captain Deepak Singh

आतंकी मुठभेड़ में बलिदानी कैप्टन दीपक सिंह का शव पहुंचा देहरादून, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Posted by - August 15, 2024 0
देहरादून। कश्मीर के डोडा जिले के अस्सर में बुधवार को हुई भीषण मुठभेड़ में बलिदान कैप्टन दीपक सिंह (Captain Deepak…
CM Yogi

उप राष्ट्रपति ने की सीएम योगी और उनके नेतृत्व में यूपी के विकास मॉडल की सराहना

Posted by - August 23, 2024 0
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को दिल्ली में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से…