Rape

प्यार के बाद मिला धोखा, छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री से दुष्कर्म

540 0

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ी फिल्म (Film) अभिनेत्री से दुष्कर्म की वारदात घटी है। शिकायत मिलने के बाद मस्तुरी पुलिस ने साथी कलाकार और उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। जिले में रहने वाली 23 वर्षीय युवती की पहचान वेदपरसदा में रहने वाले युवक से हुई थी, दोनों छत्तीसगढ़ी फिल्मों में काम करते थे। एक साल पहले दोनों फिल्मों में काम करने के लिए रायपुर चले गए।

वहां से एक अन्य युवती और उसका साथी दोनों के साथ बिलासपुर आए और रात होने पर युवक ने अभिनेत्री और उसकी सहेली को वेदपरसदा चलने के लिए कहा। वेदपरसदा में आरोपित युवक के घर युवतियां एक कमरे में ठहरी थीं। रात को युवक ने दरवाजा खटखटाया, इस पर युवतियों ने दरवाजा खोला तो एक युवक अंदर घुस गया। वहीं दूसरे युवक ने अभिनेत्री के साथ ठहरी युवती को हाथ पकड़कर खींचते हुए बाहर निकाल दिया, इसके बाद बाहर से दरवाजा बंद कर युवती को साथ ले गया।

‘टाइटन’ का रिकॉर्ड ‘सुल्तान’ ने तोड़ा, बिकेगा सबसे महंगा बकरा

युवक और अभिनेत्री कमरे में बंद थे, अंदर युवक ने अभिनेत्री से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने शादी कर साथ निभाने की बात कही। इस पर अभिनेत्री ने इसकी शिकायत थाने में नहीं की। बाद में युवक शादी से मुकर गया, इस पर अभिनेत्री ने मामले की शिकायत मस्तूरी थाने में की है. शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश कर रही है। मस्तूरी थाना प्रभारी प्रकाश कांत का कहना है कि युवती ने थाने में आ कर शिकायत दर्ज करवाई है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में कर रहे हैं, जल्द आऱोपी सलाखों के पीछे होंगे।

बीजेपी सरकार की नीति विदेश में गांधी और देश में गोडसे: सीताराम येचुरी

Related Post

Centers of Excellence

उत्तर प्रदेश की शिक्षा में योगी सरकार ने जोड़ा नया अध्याय, 13 डायट बने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 15 और जल्द

Posted by - February 8, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक प्रशिक्षण और बुनियादी शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत…
संजय राउत

CAB पर शिवसेना सांसद संजय राउत बोले- देशभक्ति का नहीं चाहिए प्रमाण पत्र

Posted by - December 11, 2019 0
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन विधेयक (CAB ) की चर्चा के दौरान बुधवार को शिवसेना ने इशारों-इशारों में बीजेपी और केंद्र…
घंटाघर पर 'CAA' विरोधी प्रदर्शन

लखनऊ : घंटाघर पर ‘CAA’ विरोधी प्रदर्शन का महीना पूरा, प्रदर्शनकारी महिलाएं हैं डटी

Posted by - February 16, 2020 0
लखनऊ। लखनऊ में इमामबाड़ा क्षेत्र में घंटाघर पर 17 जनवरी से शुरु हुए CAA विरोधी प्रदर्शन को रविवार को एक…