Harish Rawat

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

823 0

देहरादून।  कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत (Harish Rawat) ने देहरादून में कोविशिल्ड वैक्सीन लगवाई। उनके साथ उनकी पत्नी रेणुका रावत भी अस्पताल पहुंची थीं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) ने वैक्सीन लगवाने के बाद आम लोगों से भी अपनी बारी के हिसाब से वैक्सीन लगवाने की अपील की।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

उत्तराखंड समेत देशभर में इन दिनों कोविशिल्ड वैक्सिन लगाई जा रही है। इस दौरान तीसरे चरण के तहत 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) और उनकी पत्नी रेणुका रावत ने भी आज वैक्सीन लगवाई। हरीश रावत अपनी पत्नी के साथ देहरादून स्थित आरोग्यधाम अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने नर्सिंग स्टाफ से वैक्सीन लगाते हुए उनका शुक्रिया अदा किया।

सुरेंद्र भट्ट ने कहा- CM त्रिवेंद्र के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2022 का चुनाव, बीजेपी को मिलेगा प्रचंड बहुमत

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत  (Harish Rawat)ने कहा कि वह उन अविष्कारकों का धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने वैक्सीन का निर्माण किया है। हरीश रावत बोले कि आज वैक्सीन शक्ति का प्रतीक हो चुका है। ऐसे में मानवता के काम में लगे इन अविष्कारकों को का वे धन्यवाद देते हैं। साथ ही लोगों से भी वह अपील करते हैं कि सभी लोग अपनी बारी आने पर वैक्सीन लगवाएं।

Related Post

CM Dhami

युवाओं को कर्मवीर नहीं, भत्तावीर बना रही ममता सरकार: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - March 5, 2026 0
हिंगलगंज, पश्चिमी बंगाल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) गुरुवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर रहे। इस दौरान…
Pari Akhada

परी अखाड़ा प्रमुख साध्वी त्रिकाल ने नरेंद्र गिरि से बताया जान का खतरा

Posted by - March 14, 2021 0
हरिद्वार। परी अखाड़े की प्रमुख साध्वी त्रिकाल भवंता (Sadhvi Trikal) ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि से अपनी…
Naresh Tikait

उत्तराखंड में किसान महापंचायत, नरेश टिकैत बोले- वापस हो तीनों कृषि कानून

Posted by - March 14, 2021 0
डोईवाला। डोईवाला में किसान महापंचायत (Kisan Mahapanchayat) में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत (Naresh Tikait) और किसान…
CM Dhami

सीएम धामी ने दिए चारधाम यात्रा से पहले सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश

Posted by - April 7, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र थराली, कर्णप्रयाग, केदारनाथ,…