व्हाट्सएप डार्क मोड

पिछले सालों से व्हाट्सएप एप में डार्क मोड की चल रही मांग को कंपनी ने कर दिया पूरा

898 0

टेक डेस्क। आज के समय में 99 प्रतिशत लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। जोकि दुनिया का सबसे बड़े इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप माना जाता हैं। व्हाट्सएप में हर रोज कोई न कोई नया अपडेट होता ही रहता हैं।

लेकिन पिछले सालों से व्हाट्सएप एप में डार्क मोड की मांग चल रही थी जिसे अब कंपनी ने पूरा कर दिया है। कंपनी ने व्हाट्सएप में डार्क मोड जारी कर दिया है, हालांकि व्हाट्सएप का डार्क मोड फिलहाल केवल एंड्रॉयड के बीटा यूजर्स के लिए ही जारी किया जा रहा है।

1 फरवरी 2020 से लाखों स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप सपोर्ट बंद

तरीका जानने से पहले हम बता दें कि 1 फरवरी 2020 से लाखों स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप अपना सपोर्ट बंद कर रहा है। ऐसे में पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन यूजर्स को हर हाल में 31 जनवरी 2020 तक नया स्मार्टफोन खरीदना होगा। 1 फरवरी 2020 से व्हाट्सएप एंड्रॉयड के वर्जन 2.3.7 वाले स्मार्टफोन और आईओएस 7 वाले आईफोन पर व्हाट्सएप काम नहीं करेगा।

रिटायर्ड बास्केटबॉल स्टार कोबी ब्रायंट का निधन, खेल जगत में बना गम का माहौल

कंपनी ने कहा है कि उसके इस फैसले का असर अधिक यूजर्स पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि अधिकतर यूजर्स के पास नया फोन है। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि एंड्रॉयड के किटकैट यानी 4.0.3 वर्जन या इससे ऊपर के वर्जन वाले स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप का सपोर्ट मिलेगा, लेकिन इससे नीचे वाले वर्जन वाले स्मार्टफोन यूजर WhatsApp का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

ऐसे करें डार्क मोड को ऑन

सबसे पहले अपने एप को अपडेट करें। इसके बाद व्हाट्सएप की सेटिंग में जाकर चैट सेटिंग को चुनें। इसके बाद थीम्स में जानें पर चूज थीम का विकल्प मिलेगा और यहीं आपको डार्क मोड भी मिलेगा। व्हाट्सएप में डार्क मोड को ऑन करने के लिए इस स्टेप पर फॉलो करें…

व्हाट्सएप डार्क मोड के फायदे

व्हाट्सएप में डार्क मोड का पहला फायदा यह है कि डार्क मोड ऑन होने पर ब्लू टिक व्हाइट बैकग्राउंड के मुकाबले साफ-साफ दिखता है। व्हाट्सएप का डार्क मोड फिलहाल एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.20.14 पर मिल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे सभी लोगों के लिए जारी किया जाएगा।

Related Post

आंखों की बीमारियां

सर्दियों के मौसम में तापमान की गिरावट बढ़ा रही है आंखों की बीमारियां

Posted by - December 12, 2019 0
नई दिल्ली। इन दिनों सर्दियों के मौसम में तापमान में चल रही गिरावट शुष्क आंखों, जलन, संक्रमण और नेत्रश्लेष्मलाशोथ जैसी…
Father of the Nation Mahatma Gandhi

सुप्रीम कोर्ट ने महात्मा गांधी को भारत रत्न देने की याचिका की खारिज, कहा- वह इससे ऊपर

Posted by - January 17, 2020 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भारत रत्न दिए जाने के लिए केंद्र सरकार को…

‘छपाक’ की शूटिंग के पहले दिन ही फूट-फूट कर रो पड़ी दीपिका, जानें वजह

Posted by - May 30, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क।  दीपिका पादुकोण इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘छपाक’ की शूटिंग कर रही हैं। 12 साल में दीपिका पादुकोण ने…