fire

घर में लगी आग में पांच लोगों की जलकर मौत, सीएम भजनलाल ने जताया शोक

292 0

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा के जैसल्या गांव के यादव मार्केट स्थित एक घर में आग (Fire) लगने से पांच लोग जिंदा जल गए। मृतकों में 3 बच्चे और उनके माता-पिता शामिल हैं। इस घटना पर राज्य के सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने दुख जताते हुए प्रशासन को घायलों का उचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, आग सबसे पहले घर में रखे गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) में लगी। आग इतनी ज्यादा थी कि हादसे में पूरा परिवार ही जिंदा जल गया। इस दुर्घटना में मरने वाले सभी लोग बिहार के निवासी हैं, जो जयपुर के एक घर में रह रहे थे। हादसे की सूचना के बाद दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।

सीएम भजनलाल ने शोक व्यक्त करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, ‘जयपुर के विश्वकर्मा में भीषण आग की चपेट में आने से 5 नागरिकों के असामयिक निधन का समाचार हृदय विदारक है।

परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। घायलों को समुचित उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।’

Related Post

झड़प से आगबबूला हुए टिकैत- कहा- भाजपा नेता मंच पर आए तो बक्कल उधेड़ दूंगा

Posted by - June 30, 2021 0
केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है, गॉजीपुर बॉर्डर पर बुधवार…
Maharaja Suheldev

महमूद गजनबी के भांजे मसूद गाजी को महाराजा सुहेलदेव ने मौत के घाट उतारा: डॉ. दिनेश शर्मा

Posted by - February 16, 2021 0
लखनऊ। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव (Maharaja Suheldev) की 1012वीं जयंती पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री…
dhami

सीएम धामी ने रविंदर जन्मोत्सव-2022 कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Posted by - May 8, 2022 0
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जनपद नैनीताल के  रामगढ़ मे  शान्ति निकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालया के तत्वाधान…