Fore in Shatabdi Train

दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

733 0
देहरादून। दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी एक्सप्रेस (Shatabdi Express) की बोगी में आग लग गई। थोड़ी देर पूर्व जब यह ट्रेन रायवाला से देहरादून को जा रही थी तब चलती गाड़ी में कांसरो स्टेशन के पास यह घटना हुई। गौरतलब है कि कांसरो स्टेशन राजाजी टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में आता है। प्रारम्भिक सूचना के अनुसार इस कोच को अलग कर लिया गया है। वहीं इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी अब तक नहीं मिली है।

इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी अब तक नहीं मिली है। रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग

वहीं, इस घटना के बाद से ही राजाजी व रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर कांसरो रेंज के रेंजर व उनके स्टाफ ने तत्काल मौके पर जाकर बचाव कार्य शुरू किया और आग की लपटों से घिरी बोगी को हटा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। हादसे के कारण ट्रेन लेट हुई है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से सुबह 6 बजने वाली बजे चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (Shatabdi Express) में दोपहर 12 बजे के आसपास हरिद्वार व रायवाला के बीच कांसरो जंगल में भीषण आग लग गई। टेक्निकल स्टाफ ने आग लगने वाले बोगी को ट्रेन से अलग किया। इसी बीच एक बोगी जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने विभिन्न पदोंं पर नियुक्त 139 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

Posted by - May 6, 2025 0
देहारादून। उच्च शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदोंं पर नियुक्त 139 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

मोबाइल का ज़्यादा इतेमाल करते हैं तो हो जाये सावधान,ऐसे टेढ़ी हुई महिला की उंगलियां

Posted by - December 8, 2018 0
चंगासा /चीन।आजकल लोगों को मोबाइल की ऐसी लत लग गई है जिसके चलते वो सुबह शाम सिर्फ मोबाइल में व्यस्त…
cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने जनसमस्याओं पर की फरियादियों से बात

Posted by - July 11, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने, मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर अपनी समस्या बताने वाले फरियादियों से बातचीत करते…