Saree Showrooms

साड़ी के शोरूम में आग से मचा हाहकार, बुजुर्ग दंपत्ति की जलकर मौत

722 0

झांसी: बुंदेलखंड (Bundelkhand) के झांसी (Jhansi) जिले में बुधवार सुबह आग ने बीच शहर जमकर तांडव मचा दिया। थाना कोतवाली क्षेत्र के नरिया बाजार में साड़ी के शोरूम (Saree Showrooms) पूनम वस्त्रालय में तड़के सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग में एक ही परिवार के करीब चार सदस्य फंसे गए, भीषण अग्निकांड में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य सदस्य फंसे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 4:00 बजे शोरूम में आग लगने के बाद हुए 3 से 4 से बड़े धमाकों से इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य में जुटी। प्रशासनिक अमला भी घटनास्थल पर पहुंच गया है। फिलहाल दमकल की एक दर्जन गाडियां आग को बुझाने में जुटी हुई है।

किडनी गैंग का बड़ा खुलासा, डॉक्टर समेत 10 लोग गिरफ्तार

दुकान के गोडाउन से आग लगने की शुरुआत हुई और घर की तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। आग की चपेट में आकर बुजुर्ग दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दमकल कर्मियों ने अपनी जान पर खेलकर परिवार के दो सदस्यों को बचा लिया। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दो दमकल कर्मी भी आग की चपेट में आ गए। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल आग बुझाने का काम लगातार जारी है। आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी गई।

 

Related Post

महिला राजनयिक ने किया लॉकडाउन का उल्लंघन

महिला राजनयिक ने लॉकडाउन का किया उल्लंघन, पुलिस रोकी तो बोलीं- तुम मेरा कुछ नहीं कर सकते

Posted by - April 12, 2020 0
नई दिल्ली। देश कोरोनावायरस महामारी के बुरे दौर से गुजर रहा है। लॉकडाउन जारी है, लेकिन दिल्ली के वसंत विहार…
CM-YUVA Yojana

योगी सरकार में स्वरोजगार को मिला प्रश्रय, युवा रख रहे औद्योगिक क्रांति की नींव

Posted by - November 17, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार युवाओं को कौशल, पूंजी और बाजार से जोड़कर राज्य में सूक्ष्म व परंपरागत…
Vipin Singh

कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों का हौसला बढ़ा रहे BJP विधायक विपिन सिंह

Posted by - March 9, 2021 0
गोरखपुर। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह मंगलवार को जिला अस्पताल समेत अपने क्षेत्र के कई वैक्सीनेशन सेंटरों…
CM Yogi

हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

Posted by - July 10, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गुरुवार को गुरु पूर्णिमा पर्व पर आनुष्ठानिक कार्यक्रम की…