Congress नेता उदित राज के खिलाफ FIR, भ्रामक तथ्य फैलाने का आरोप

760 0

लखनऊ। उन्नाव केस को लेकर कांग्रेस नेता उदित (Udit Raj) पर मामला दर्ज किया गया है। उन पर उन्नाव केस को लेकर सोशल मीडिया पर गलत और भ्रामक तथ्य फैलाने आरोप है। उनके खिलाफ उन्नाव सदर कोतवाली उन्नाव में एफआईआर कराई गई है. सीएम योगी की निर्देश के बाद पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है।

दरअसल, उन्नाव कांड के बाद सोशल मीडिया पर कई भ्रामक पोस्ट शेयर हो रहे थे. इस पर लगाम लगाने के लिए योगी सरकार ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि उन्नाव प्रकरण पर गलत या भ्रामक दुष्प्रचार करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों और भ्रामक चीजें फैलाने वालों पर तुरंत एफआईआर की। इसके लिए योगी सरकार ने गृह विभाग को आदेश देते हुए साइबर विशेषज्ञों को भड़काऊ पोस्ट डालने वालों की तलाश तेज करने के आदेश थे। इसी मामले के तहत उदित राज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

…तो अब स्मृति ईरानी का होगा अमेठी में अपना आशियाना

उन्नाव मामले में उदित राज (Udit Raj) उन्नाव में पीड़ित परिवार से मिलगे गए थे, लेकिन पुलिस ने लड़कियों के परिजनों से उन्हें मिलने नहीं दिया था। इसके बाद कांग्रेस नेता डॉक्टर उदित राज (Udit Raj) ने मीडिया को बताया था कि बच्चियों के साथ रेप की घटना भी हो सकती है।योगी सरकार मामले को दबा रही है. उन्होंने कहा कि जब लड़कियों ने जहर खाया तो फिर उनके हाथ-पैर क्यों बंधे हुए।उन्होंने कहा था कि पुलिस पूरे मामले में लीपापोती कर रही है और असल मुद्दे को छिपा रही है।

 

Related Post

Cancer

कैंसर रोगियों के लिए वरदान बनेगा ‘सेंटर फॉर एडवांस मॉलेक्यूलर डायग्नॉस्टिक्स एंड रिसर्च फॉर कैंसर’

Posted by - August 11, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नागरिकों को उत्तम स्वास्थ्य सेवा व निदान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार ने कैंसर…
Wasim Rizvi

कुरान की 26 आयतों पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज, SC ने याचिकाकर्ता वसीम रिजवी पर लगाया जुर्माना

Posted by - April 12, 2021 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कुरान की आयतों के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही…

24 जिलों में मृत्यु का आंकड़ा सरकारी आंकड़े से 43 गुना ज्यादा, अखिलेश- BJP आंकड़े नहीं मुंह छुपा रही

Posted by - June 22, 2021 0
कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव काफी कम हो गया है, नए संक्रमितों के दैनिक मामलों में भारी कमी देखने…
Uddhav Thackeray

उद्धव ठाकरे को हुआ दुःख- जिसको दी जिम्मेदारी, उसी ने मेरी पीठ में घोंपा छुरा

Posted by - July 6, 2022 0
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने मंगलवार को कहा कि, एकनाथ शिंदे ने…