…तो अब स्मृति ईरानी का होगा अमेठी में अपना आशियाना

694 0

अमेठी। केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी (smriti irani) अपने एक दिवसीय दौरे पर 22 तारीख को अमेठी आ रही हैं। इस दौरान स्मृति(smriti irani) जायस स्थित राजीव गांधी पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

इसके साथ ही अपने आवास के लिए भूमि का बैनामा भी करवाएंगी। केंद्रीय मंत्री (smriti irani)  ने चुनाव के दौरान अमेठी में आवास बनाने का वादा किया था ,इसे पूरा करने के लिए यहां जमीन ले रही हैं।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी(smriti irani)   सोमवार सुबह 9:50 पर लखनऊ एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से होते हुए हैदरगढ़, जगदीशपुर व जामो होते हुए गौरीगंज पहुंचेंगी। कलेक्ट्रेट स्थित उपनिबंधक कार्यालय गौरीगंज पहुंचकर जमीन का बैनामा कराएंगी।

स्मृति ईरानी (smriti irani) दोपहर तीन बजे बहादुरपुर में राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। यहां से निकलकर वो चार बजे सलोन विधानसभा के गोपालपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। जहां सलोन, छतोह और डीह में निर्मित कई नए भवनों का लोकार्पण करने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (smriti irani) यही से शाम सात बजे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

 

Related Post

priyanka gandhi

प्रियंका गांधी बोलीं- प्राथमिक मुद्दों को छोड़ योगी सरकार फूट फैलाने में व्यस्त

Posted by - January 5, 2020 0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को युवाओं को रोजगार, महिला सुरक्षा और देश की अर्थव्यवस्था को…
Supreame Court

कोरोना संकट पर SC सख्त, केंद्र को भेजा नोटिस, पूछा- क्या है कोविड पर नेशनल प्लान?

Posted by - April 22, 2021 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को स्वत: संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार (Modi Government) को नोटिस भेजा है। कोर्ट…
CRPF

पत्नी और बच्चे को बंधक बनाए रखने वाला CRPF जवान ने खुद को गोली से उड़ाया

Posted by - July 11, 2022 0
जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर शहर के मंडलनाथ चौराहे के आगे पालड़ी खींचियां स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के प्रशिक्षण…