UP बैंकिंग सखी भर्ती 2021 : 58000 बैंकिंग सखी का चयन कर दी जाएगी ट्रेनिंग

751 0

लखनऊ । CM योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना गांवों में बैकिंग कारेस्पांडेट सखी (up banking sakhi) (बीसी सखी) के लिए उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने छह बैंकों को पार्टनर बैंक बनाया है। इन बैंकों को जिले आवंटित कर दिए गए हैं। शुक्रवार को ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह  की उपस्थिति में पार्टनर बैंकों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर होगा।

अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के मुताबिक बैंक आफ बड़ौदा को 15 जिले आवंटित किए गए हैं। फीनो बैंक को 10 जिले दिए गए हैं। शेष जिले एयरटेल, पेटीएम, पेनियर बाई और मार्गदर्शक एयरटेल को आवंटित किए गए हैं। राज्य में 58 हजार बैंकिंग सखी का चयन कर ट्रेनिंग दी जा रही है। बैंकिंग सखी(up banking sakhi) की तैनाती के बाद ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को गांव में ही बैकिंग की सुविधाएं मिलने लगेंगी। लेन-देन आसानी से कर सकेंगे।

छह माह तक मिलेंगे 4000 रुपये प्रति माह
बैकिंग सखी (up banking sakhi) को काम करने के लिए जरूरी उपकरण राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा दिया जाएगा। छह महीने तक हर महीने चार हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। सखियों(up banking sakhi) को हार्डवेयर के लिए आसान किस्तों पर 75 हजार रुपये ऋण भी दिया जाएगा।

 

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी की लोकप्रियता में भारी इजाफा, इंस्टाग्राम पर हुए 7 मिलियन फॉलोअर्स

Posted by - October 3, 2023 0
लखनऊ। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के 7 मिलियन ( 70 लाख ) फॉलोअर्स हो…
Nivesh Mitra 3.0

‘निवेश मित्र 3.0’ से बदलेगा निवेश का अनुभव, योगी सरकार का बड़ा डिजिटल कदम

Posted by - March 24, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को लोकभवन में ‘निवेश मित्र 3.0’ का शुभारंभ किया। सीएम योगी के…
CM Yogi

हर जरूरतमंद को सम्मानजनकआश्रय देने को डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

Posted by - December 10, 2024 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि हर जरूरतमंद को सम्मानजनक आश्रय देने के लिए डबल…
CM Yogi

गोरक्षपीठाधीश्वर ने काशी विश्वनाथ मंदिर व काल भैरव दरबार में टेका मत्था

Posted by - April 3, 2025 0
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शक्ति के पर्व चैत्र नवरात्रि में गुरुवार को शिव की आराधना की। मुख्यमंत्री…