CM Yogi Adityanath

…तो किसानों के लिए CM योगी की मेहनत ला रही है रंग, 3 साल में पूरी हुईं 11 परियोजनाएं

603 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए सीएम योगी (cm yogi) का प्रयास रंग ला रहा है। अब सिंचाई के अभाव में यूपी की फसल नहीं सूखेगी। बीते तीन सालों में सरकार की कुल 11 परियोजनाएं पूरी हो गई हैं, जिनमें 2.21 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचन क्षमता का सृजन हुआ।वहीं योगी सरकार का लक्ष्य 9 और परियोजनाओं को पूरा करने का है।

9 और परियोजनाएं पूरी करने का लक्ष्य
सिंचन क्षमता में बढ़ोतरी के लिए योगी सरकार की कोशिशें रंग ला रही हैं। इस साल 9 परियोजनाएं पूरी होनें पर 16.41 लाख हेक्टेयर की अतिरिक्त सिंचाई क्षमता सृजित होगी। इसके तबत प्रदेश के 40.48 लाख किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। बता दें, सीएम योगी(cm yogi) ने अबतक बाढ़ बचाव की 146 परियोजनाओं का लोकार्पण किया है। साथ ही, 170 का शिलान्यास हो गया है। अब नदियों की ड्रेजिंग, चैनलाइजेशन की कार्ययोजना बनाकर काम पूरा किया जा रहा है।

कृषि कानून को लेकर सीएम ने कही यह बात
19 फरवरी को उत्तर प्रदेश विधानमंडल बजट सत्र के दूसरे दिन दोनों सत्रों में सरकार ने कृषि कानूनों के बारे में चर्चा की. विपक्ष ने कृषि कानूनों का मुद्दा उठाया तो सीएम योगी(cm yogi) ने भी इसपर जवाब दिया।

विरोधियों पर निशाना साधते हुए सीएम(cm yogi) ने बोला कि कृषि कानूनों से किसानों को कोई परेशानी नहीं है। किसान संगठनों की तरफ से कई बार समर्थन मिला है. असल परेशानी बिचौलियों को हो रही है, क्योंकि अब पैसा सीधे किसानों को मिलेगा और बिचौलिए बीच में हाथ नहीं मार पाएंगे। सीएम(cm yogi) ने सीधे शब्दों में कहा कि लोकतंत्र में सहमति और असहमति दोनों ही होती हैं। लेकिन इस कदर आंदोलन करना स्वीकार नहीं है, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़े और दूसरों के आवागमन पर असर पड़े।

 

Related Post

cm yogi

सीएम योगी ने रविदास मंदिर में टेका मत्था, लंगर हाल का किया निरीक्षण

Posted by - February 14, 2024 0
वाराणसी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) वाराणसी दौरे के दूसरे दिन बुधवार को सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर…
PM Shree

‘पीएम श्री’ से लाभान्वित होंगे यूपी के 1753 स्कूल, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Posted by - February 26, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए सरकारी स्कूल अब और अधिक सुविधाओं और संभावनाओं से लैस होंगे। केंद्र सरकार…
CM Yogi

सीएम का आह्वान- भगवान राम के विराजमान के बाद यह पहला दीपोत्सव,सभी के घरों में दीप जलने चाहिए

Posted by - October 29, 2024 0
मेरठ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आयुर्वेद में स्वास्थ्य की परिभाषा कही गई है ‘स्वस्थ्स्य स्वाथ्यम् लघुरक्षणम,…
Goods, Vehicles

बिना फिटनेस और टैक्स भरे सड़क पर दौड़ रहे माल वाहनों पर होगा एक्शन

Posted by - June 16, 2023 0
लखनऊ। बिना फिटनेस परमिट, बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट या गलत नम्बर प्लेट तथा बिना टैक्स भरे सड़क पर दौड़…