Kanpur

कानपुर हिंसा में 1000 अज्ञात लोगों पर FIR, 40 गिरफ्तार

571 0

कानपुर देहात: कानपुर हिंसा मामले (Kanpur violence) में सीएम योगी (CM Yogi) की सख्ती के बाद पुलिस ने अब तक 40 नामजद समेत 1000 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज लगभग 40 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर (Arrested) किया है। बाकी को चिह्नित किया जा रहा है। हिंसा के दौरान 20 से अधिक वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। वहीं देर रात तक 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की 10 टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस उपद्रवियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की भी तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस बवाल (Kanpur violence) का मास्टर माइंड जफर हयात हाशमी है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। अब स्थिति नियंत्रण में है।

उल्लेखनीय है कि बेकनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक समुदाय के लोग जुमे की नमाज के बाद दूसरे समुदाय की दुकानों को जबरदस्ती बंद करवा रहे थे। दूसरे समुदाय के लोगों ने दुकानें बंद करने से मना कर दिया तो पथराव किया गया। इससे माहौल बिगड़ गया। उपद्रवी कई घंटे तक पुलिस को छकाते रहे। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी। भीड़ को तितर-बतर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने देररात वर्चुअल बैठक कर प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

कानपुर की घटना में बिना किसी रियायत करें कठोर कार्रवाई: सीएम योगी

रातभर चली दबिश के बाद शनिवार सुबह तक पुलिस 40 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये बाकी उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए उपद्रवियों के खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई होगी। पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना ने शनिवार को बताया कि स्थित पूरी तरह से नियंत्रण में है। दुकानें खुली हैं। रोजाना की भांति लोग आ-जा रहे हैं। बावजूद इसके सतर्कता बरती जा रही है। बवालियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा की कथित टिप्पणी पर जौहर फैंस एसोसिएशन के प्रमुख जफर हयात हाशमी ने विरोध दर्ज कराने के लिए 03 जून को बाजार बंद करने का ऐलान किया था। हालांकि जफर ने बवाल के बाद फौरन सफाई पेश की थी कि बाजार बंद का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था और वह कार्यक्रम पांच जून को होना था। इसके लिए क्षेत्र में पोस्टर भी चस्पा कर दिए गए थे। पुलिस का कहना है कि जफर हयात हाशमी ही मास्टर माइंड है। उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

लखीमपुर हिंसा के गवाह दिलबाग सिंह ने खुद पर कराया था हमला, सामने आई ये बड़ी वजह

 

 

Related Post

cm yogi

गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: सीएम योगी

Posted by - December 22, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर से आए फरियादियों…
Child Helpline

प्रदेश के 9 रेलवे स्टेशन और 9 बस स्टैंड पर स्थापित की गई चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट

Posted by - April 5, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में बच्चों की सुरक्षा और सहायता को सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व…
CM Yogi

डबल इंजन की सरकार ने खड़ा किया लाभार्थियों का व्यापक समूह: सीएम योगी

Posted by - June 10, 2022 0
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के मार्गदर्शन में नेतृत्व में केंद्र…
suresh khanna

गोलमोल जवाब न देकर कोडिन माफिया के साथ फोटो की हकीकत बताएं सपा अध्यक्षः सुरेश खन्ना

Posted by - December 20, 2025 0
शाहजहांपुर: प्रदेश के वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) ने कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में शनिवार को…