Financial

आर्थिक कलह ने ली परिवार की जान, फंदे पर झूले पति-पत्नी समेत 5 लोग

509 0

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर (Samastipur) जिले में एक परिवार के पांच लोगों से खुदकुशी (Suicide) कर लेने से हड़कंप मच गया है। घटना विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण गांव की है। यहां के एक परिवार के पांच लोगों की आत्महत्या से पूरे इलाके में मातम पसर गया। मृतकों में पति, पत्नी, मां और तीन बच्चे शामिल हैं। रविवार की सुबह पड़ोसियों ने घर के अंदर देखा तो वहां पांच लोग फंदे से लटके हुए थे। इसके बाद वहां आसपास के लोग जुट गए। पड़ोसियों के द्वारा इसे आर्थिक कलह (Financial discord) के कारण उठाया गया कदम बताया जा रहा है।

सूचना मिलने पर डीएसपी दिनेश कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

देर रात भीड़ पर हुई अंधाधुंध गोलीबारी, अब तक 3 की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक मऊ धनेशपुर दक्षिण गांव के वार्ड संख्या 4 निवासी मनोज झा (42 वर्ष), उनकी पत्नी सुंदरमणि देवी (38 वर्ष), मां सीता देवी (65 वर्ष), पुत्र सत्यम (10 वर्ष) और शिवम (7 वर्ष) ने सामूहिक खुदकुशी कर ली। परिवार के पांच लोगों के एक साथ आत्महत्या करने से इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

राष्ट्रपति के दौरे की बीच गंगा सतलज एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Related Post

CM Dhami

प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे हैं कारगर प्रयास- मुख्यमंत्री

Posted by - November 22, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में सिडकुल इंटरप्रन्योर वेलफेयर सोसाईटी पंतनगर के प्रतिनिधि मंडल…
JP Nadda was welcomed by CM Dhami at Jolly Grant Airport

जेपी नड्डा का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

Posted by - February 14, 2026 0
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन व उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा…
Kedarnath Yatra route

अति संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात हैं आधुनिक उपकरण, रिस्पॉन्स टाइम केवल 5 मिनट

Posted by - July 4, 2025 0
मानसून काल के दौरान केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) मार्ग पर प्राकृतिक आपदाओं की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी…
cm dhami

रक्षा मंत्री पहुंचे देहरादून, सीएम धामी ने किया स्वागत

Posted by - December 24, 2022 0
देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) शनिवार को स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत में शामिल होने के…