फिल्म सिटी में ही 40 एकड़ भूमि पर बनेगा फिल्म इंस्टिट्यूट: सीएम योगी

1051 0

लखनऊ। योगी सरकार बहुत जल्द प्रदेश में एक फिल्म इंस्टिट्यूट (film institute) की स्थापना करने जा रही है। यह इंस्टिट्यूट मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘फिल्म सिटी’ के भीतर ही 40 एकड़ क्षेत्र में स्थापित होगा।

बंगाल में गरजेंगे CM योगी, बोले ‘जय श्री राम’

फिल्म निर्माण (film institute) और अभिनय में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। योगी सरकार बहुत जल्द प्रदेश में एक फिल्म इंस्टिट्यूट की स्थापना करने जा रही है। यह इंस्टिट्यूट (film institute) मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘फिल्म सिटी’ के भीतर ही 40 एकड़ क्षेत्र में स्थापित होगा।

यहां निर्देशन, प्रोडक्शन, कोरियोग्राफी, एडिटिंग, स्क्रीनप्ले लेखन और साउंड रिकॉर्डिंग जैसे फिल्म और टीवी निर्माण से जुड़ी विविध विधाओं का प्रशिक्षण लिया जा सकेगा। इसके अलावा इसमें अभिनय कला की बारीकियां भी सीखी जा सकेंगी। फिल्म सिटी को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का नया ठिकाना बनाने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री ने फिल्म इंस्टिट्यूट (film institute) की स्थापना को युवाओं का सपना साकार होने जैसा बताया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर यमुना एक्सप्रेस-वे इण्डस्ट्रियल डेवलपमेन्ट अथॉरिटी (यीडा) द्वारा विकसित किए जा रहे नोएडा फिल्म सिटी के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण देखा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नोएडा में स्थापित किए जा रहे फिल्म सिटी को अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार पीपीपी मोड में विकसित किया जाए ताकि फिल्म मेकर्स को सभी सुविधाएं एक ही जगह पर मिल सके।

अधिकारी ने सीएम को प्रगति रिपोर्ट की दी जानकारी

मुख्यमंत्री को यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह ने फिल्म सिटी की ड्राफ्ट फिजिबिलिटी स्टडी के विषय में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री को मीडिया एण्ड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के वर्तमान स्वरूप, फिल्म प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन एवं मार्केटिंग, एग्जीबीशन के विषय में जानकारी दी।

उन्होंने स्टूडियो ऑपरेटर्स, एक्टर्स, एडवरटाइजिंग एजेंसी, असेसमेंट पार्क, फिल्म एसोसिएशन्स, फिल्म स्कूल्स, न्यूज चैनल्स, न्यूज पेपर्स और प्रोडक्शन हाउसेस के प्रतिनिधियों की अपेक्षाओं से भी अवगत कराया। उन्होंने फिल्म सिटी से सम्बन्धित फिल्म की फैसिलिटी, वैल्यू एडेड कम्पोनेंट्स, स्टेक होल्डर्स से इंटरेक्शन जैसे विषय के बारे में जानकारी दी।

Related Post

मेरी फैंस और फैमिली को बहुत सारा प्यार- निहारिका रायज़ादा

Posted by - July 20, 2019 0
सुपरहिट फिल्म “टोटल धमाल” में अपने किरदार से सबका दिल जीतने के बाद, निहारिका रायज़ादा ने रोहित शेट्टी की फिल्म “सूर्यवंशी” के पहले एक्शन शेड्यूल को पूरा कर लिया है, जिसमें अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मेन लीड में है। और अब निहारिका की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोविंग तेजी से बढ़ती जा रही है।   स्टनिंग एक्ट्रेस निहारिका के इन्स्टाग्राम पर एक लाख से अधिक फैन फॉलोविंग हो गई हैं।   सोशल मीडिया पर अपनी स्ट्रेटफॉरवर्ड और स्टनिंग फोटो सेशन के लिए जानी जाने वाली, निहारिका रायज़ादा अपने फैंस को एक बड़े परिवार के तरह मानती हैं। सोशल मीडिया पर मैसिव फैन फॉलोइंग के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “यह बहुत अच्छा है। ऑन-स्क्रीन पर सराहना मिलना महत्वपूर्ण है, लेकिन ऑफ-स्क्रीन, सराहना मिलना अमेजिंग है। मुझे लगता है कि मेरे फैंस मेरा परिवार हैं, वे मुझे प्यार करते हैं और एक्सेप्ट करते हैं। मेरे फैंस मुझसे और मेरे लिए सबसे बेस्ट चीजों की उम्मीद करते हैं। डिजिटल-सोशल प्लेटफॉर्म पर अपनी उपस्थिति की गिनती से मैं बहुत खुश हूं। मेरे फैंस को बहुत सारा प्यार।”   निहारिका रायज़ादा ने कहा,सोशल मीडिया एक  बेहतरीन प्लेटफॉर्म है, जहां आप अपने फैंस के साथ बातचीत कर सकते हैं, उन्हें अपने काम के बारे में अपडेट कर सकते हैं, और यहां तक ​​कि कुछ सोशियल कारण भी ले सकते हैं, जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि इसके कई फायदे हैं। लोग आपको ट्रोल भी करते हैं, जो मुझे लगता है कि सही है, थोड़ी सी फाइट दिलों और रिश्तों के तानो बानो को स्ट्रांग बनाती है।”   फिल्म टोटल धमाल की सफलता के बाद, एक्ट्रेस निहारिका रायजादा, रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में एटीएस ऑफिसर का किरदार निभाने के लिए बहुत कड़ी मेहनत कर रही है।   फिल्म के बारे में बात करते हुए, निहारिका ने कहा, “मैंने अभी हाल ही हैदराबाद में फिजिकल स्टंट वाले एक्शन शेड्यूल को पूरा किया है। हमारे पास कुछ और शेड्यूल बचे हुए हैं, और फिर जल्द ही फिल्म को रैप अप कर देंगे। और हमारे पास अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ जैसे मेन लीड  हैं, और फिल्म में बहुत कुछ है। यह फिल्म बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली है।”…
UP wins in Ayushman payments and grievance redressal

आयुष्मान के भुगतान और शिकायतों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश ने मारी बाजी, मिला अवार्ड

Posted by - December 26, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर…

शादी से पहले मां बनकर खुश हैं एमी जैक्सन, बेटे की पहली तस्वीर आई सामने

Posted by - September 24, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री एमी जैक्सन के घर एक नन्हें मेहमान ने दस्तक दी है। जिसकी तस्वीर…