महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का लिखा ‘भगवान का पत्र’ 20 करोड़ 38 लाख रुपये में बिका

2331 0

मौत के बाद का रहस्य जानने के लिए कई वैज्ञानिक होते हुए हैं। कइयों ने तो मौत के बाद के मंज़र का ज़िक्र भी किया है। वही महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने है साल पहले एक पत्र लिखा था ‘भगवान का पत्र’ जोकि 20 करोड़ 38 लाख रुपये में बिका है। आइंस्टीन का लिखा ये पत्र काफी मशहूर है.जर्मनी के वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का ईश्वर और धर्म को लेकर उनके विचारों पर आधारित इस प्रसिद्ध इस पत्र को अमेरिका में नीलाम किया गया।

बता दें कि भाषा के मुताबिक, ये पत्र आइंस्टीन ने अपनी मृत्यु से एक वर्ष पहले लिखा था। नीलामीघर क्रिस्टीज ने एक बयान में बताया कि नीलामी से पहले इस पत्र की कीमत सिर्फ 10 करोड़ 58 लाख रुपये आंकी गई थी। दो पन्नों का ये पत्र 3 जनवरी 1954 को जर्मनी के दार्शनिक एरिक गटकाइंड को लिखा गया था, जिन्होंने आइंस्टीन को अपनी किताब ‘चूज लाइफ: द बिबलिकल कॉल टू रिवोल्ट’ की एक प्रति भेजी थी।

आइंस्टीन ने अपने पत्र में लिखा था- ‘मेरे लिये भगवान शब्द का अर्थ कुछ नहीं बल्कि अभिव्यक्ति और इंसान की कमजोरी का प्रतीक है। बाइबिल एक पूजनीय किताब है, लेकिन अभी भी प्राचीन किंवदंतियों का संग्रह है।’ उन्होंने लिखा, कोई व्याख्या नहीं है, न ही कोई रहस्य अहमियत रखता है, जो मेरे इस रुख में कुछ बदलाव ला सके।

आइंस्टीन ने 17वीं शताब्दी के यहूदी डच दार्शनिक बारुच स्पिनोजा का जिक्र किया है. स्पिनोजा इंसान के दैनिक जीवन में मानवरूपी देवता में विश्वास नहीं रखते थे. हालांकि, वो मानते थे कि भगवान एक ब्रह्मांड की उत्कृष्ट सुंदरता और व्यवस्था के लिए जिम्मेदार है।

Related Post

pm modi in banagal

बंगाल के बांकुरा में बोले पीएम मोदी- 10 साल बंगाल के भाग्य के साथ खेल ही हुआ है

Posted by - March 21, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। सुवेंदु अधिकारी के पिता…
महाव्याधि मंत्र का करें जाप

कोरोना से बचने के लिए ‘महाव्याधि मंत्र’ का करें जाप : बह्मचारी वागीश शास्त्री

Posted by - March 21, 2020 0
लखनऊ। युवा संत ब्रह्मचारी वागीश शास्त्री ने कहा कि भारत सनातन धर्म को मानने वाला देश है। यहां के धर्म…
copper utensils

अगर आप भी तांबे के बर्तन को इन चीजों में करते है इस्तेमाल, तो हो सकता है आपको यह नुकसान

Posted by - August 16, 2020 0
तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदों के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। तांबे के बर्तन में…