Temple

हिंदू मंदिर के पुजारी पर उग्रवादियों ने किया हमला, मूर्तियों को तोडा

434 0

इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) के कराची में एक बार फिर अल्पसंख्यक हिंदुओं (Pakistan Hindus Attacked) को निशाना बनाया गया है। यहां उग्रवादियों की भीड़ ने एक हिंदू मंदिर के पुजारी पर हमला (Priest attacked) किया है। साथ ही भगवान की मूर्तियां और पुजारी के घर पर तोड़फोड़ (Pakistan Hindu Temple) की गई है।

ये घटना कराची के कोरांगी 5 नंबर इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, कोरांगी में श्री मारी माता मंदिर (Shri Maari mata Temple) पर बुधवार देर रात हमला हुआ। जिससे यहां आसपास रहने वाले हिंदू समुदाय में एक बार फिर डर उत्पन्न किया है। सभी लोग अपनी सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं। पाकिस्तान पुलिस ने इस मामले में अभी तक एक भी गिरफ्तारी नहीं की है।

मंदिर अभी निर्माणाधीन है और पंडित इन धार्मिक मूर्तियों (मॉरिस) को कुछ दिन पहले अपने घर ले आए थे। तभी पंडित के घर पर हमला हुआ। भीड़ ने उनके घर में मौजूद मंदिर में भी तोड़फोड़ की।

डासना देवी मंदिर के पुजारी करने जा रहे थे जामा मस्जिद यात्रा, लेकिन…

पुलिस का कहना है कि वह सबूत एकत्रित कर रही है और घटना को लेकर उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और समुदाय के लोगों को सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। पाकिस्तान में पहली बार ऐसा नहीं हो रहा है। यहां आए दिन हिंदुओं और उनके मंदिरों पर हमला किया जाता है। देश की सरकार भी इस तरफ कुछ काम नहीं कर रही। अधिकतर मामलों में कट्टरवादियों को सजा तक नहीं दी जाती है।

लंच में बनाएं केला कोफ्ता करी, खाते ही सब कहेंगे वाह

Related Post

गठिया की दवा से कोरोना का होगा इलाज

मात्र दो दिन में इस दवा से खत्म हो सकता है कोरोना वायरस, वैज्ञानिकों की उम्मीद

Posted by - April 8, 2020 0
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में वैज्ञानिकों ने लैब में कोरोना वायरस से संक्रमित कोशिका से इस घातक वायरस को मात्र 48…
WHO

लॉकडाउन हटाना महामारी का अंत नहीं, बल्कि अगले चरण शुरू होगा : डब्ल्यूएचओ

Posted by - April 20, 2020 0
नई दिल्ली । विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संदर्भ में कहा है कि लॉकडाउन हटाना महामारी…