प्रियंका गांधी

सबको मालूम है राहुल गांधी हिंदुस्तानी हैं, वे सबके सामने पैदा हुए थे -प्रियंका गांधी

963 0

अमेठी।  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर उठे विवाद पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार यानी आज कहा कि देश को मालूम है राहुल गांधी हिंदुस्तानी है। गृह मंत्रालय ने कांग्रेस अध्यक्ष को एक नोटिस भेजा है और 15 दिनों के भीतर उनसे नागरिकता के मुद्दे पर जवाब मांगा है।  गृह मंत्रालय ने यह नोटिस बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की अर्जी पर भेजा है।

ये भी पढ़ें :-नागरिकता पर बीजेपी का तंज, कौन से राहुल सच्चे है लंदन वाले या लुटियंस वाले? 

आपको बता दें उन्होंने कहा कि राहुल सबके सामने पैदा हुए थे। बीजेपी के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद, बकवास और ड्रामा है। उन्होंने कहा, आज ये पूछ रहे है राहुलजी यहां के नागरिक हैं? अब बताओ इस तरह का प्रचार चल रहा है। आप सब अच्छी तरह से मेरे परिवार को जानते हैं। हमें किसी को सबूत देने की जरूरत नहीं है। हमारा सबूत आप है। आप जानते हैं हमें।

ये भी पढ़ें :-मोदी नही बने 2019 में पीएम, तो अयोध्या में जाकर आत्महत्या कर लूंगा -वसीम रिजवी 

जानकारी के मुताबिक सुब्रमण्यम स्वामी का दावा है कि राहुल गांधी के पास ब्रिटेन की नागरिकता है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी ब्रिटेन में 2003 में पंजीकृत कंपनी बैकऑप्स लिमिटेड के डायरेक्टर्स में शामिल थे। उन्होंने कहा है कि ब्रिटिश कंपनी के 10 अक्टूबर, 2005 और 31 अक्टूबर, 2006 को भरे गए वार्षीक टैक्स रिटर्न में राहुल गांधी की जन्म तिथि 19 जून, 1970 बतायी गई है।

Related Post

लहसुन

खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही इन समस्याओं में खाली पेट लहसुन खाना बेहद लाभकारी

Posted by - February 24, 2020 0
हेल्थ डेस्क। मसालेदार खाने में बिना लहसुन के ही स्वाद की उम्मीद करना बेकार हैं, ये बात जहां तक खाना…
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सहित सभी संगठन को किया भंग

Posted by - July 3, 2022 0
लखनऊ: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) 2024 लोकसभा चुनाव…

प्रि‍यंका की राजनीति में इंट्री के बाद पीएम मोदी का हमला

Posted by - January 23, 2019 0
नई दिल्‍ली। प्रियंका गांधी बुधवार यानी आज कांग्रेस पार्टी की महासचिव नियुक्त की गई हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश-पूर्व की जिम्मेदारी…
बीएसएफ भर्ती

बीएसएफ भर्ती : 1727 युवतियों ने कराया पंजीकरण, वर्दी पहनने के लिए लगाई दौड़

Posted by - November 22, 2019 0
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में भर्ती चल रही रही है। इसको लेकर…