स्टार्टअप पुरस्कार

उद्यमियों को मिलेगा राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार, 31 दिसम्बर तक करें आवेदन

790 0

नई दिल्‍ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सफलता का पैमाना निवेशकों के लिए केवल वित्तीय लाभ हासिल करना नहीं, बल्कि समाज की भलाई में उनका योगदान भी है। डीपीआईआईटी के अनुसार प्रत्येक क्षेत्र में विजेता स्टार्टअप को पांच लाख रुपये के पुरस्‍कर दिए जाएंगे।

बता दें कि उद्योग और आंतरिक संवर्धन व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) पहली बार इनोवेटिव उत्पादों को विकसित करने वाले उद्यमियों को राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार देने जा रहा है। डीपीआईआईटी ने शनिवार को इसकी जानकरी देते हुए बताया कि इस पुरस्कार के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर है।

इसके अलावा विजेता और चार रनर-अप स्टार्टअप्स को संबंधित सरकारी अधिकारियों और कंपनियों के सामने अपने समाधान प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा। ताकि सम्भव होने पर उनके समाधान पर पायलट परियोजनाएं चलाई भी जा सकें। इसके अलावा उन्हें काम के ठेके भी दिए जा सकें।

डीपीआईआईटी ने जारी एक बयान में कहा कि यह पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में ऐसे विशिष्ट स्टार्टअप को दिया जाएगा। जो भारत के लिए वास्तविक समस्याओं और चुनौतियों का इनोवेटिव समाधान प्रदान करता हो। यह पुरस्कार 12 प्रमुख सेक्टरों के 35 क्षेत्रों में दिया जाएगा। इन 12 प्रमुख सेक्टरों में कृषि, शिक्षा, उद्यम टेक्नोलॉजी, ऊर्जा, वित्त, फूड, स्वास्थ्य, इंडस्ट्री 4.0, अंतरिक्ष, सुरक्षा, पर्यटन और शहरी सेवाएं शामिल हैं। योजना के तहत एक विजेता इन्क्यूबेटर और एक एक्सीलरेटर (प्रत्येक) को 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा।

Related Post

cm dhami

अग्निवीर के लिए उत्तराखंड सरकार जल्द जारी करेगी नियमावलीः धामी

Posted by - August 17, 2022 0
देहरादून/कोटद्वार। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अग्निपथ योजना (Agneepath scheme) का बुधवार को कोटद्वार में शुभारंभ करते हुए कहा कि वीर…

मवाली है आंदोलनकारी किसान, सिर्फ बिचौलियों की मदद कर रहे- विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी

Posted by - July 22, 2021 0
किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच कृषी मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने फिर बातचीत के जरिए समाधान निकालने पर जो…
CM Bhajanlal Sharma

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी संवर्ग के सेवा नियमों की खुली राह

Posted by - June 15, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने भर्ती प्रक्रियाओं को सुगम, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने के लिए राजस्थान कर्मचारी…