CM Sai

29 नक्सलियों का एनकाउंटर ऐतिहासिक सफलता : सीएम साय

274 0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 29 माओवादी मारे गए हैं। मुठभेड़ में तीन जवान घायल भी हो गए हैं। सीएम विष्णुदेव साय (CM Sai) ने 29 नक्सलियों के एनकाउंटर पर देर रात कहा कि यह ऐतिहासिक सफलता है। वहीं घायल जवानों से देर रात उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात की। इधर बीएसएफ के डीआईजी ने इस ऑपरेशन की पूरी रणनीति का खुलासा किया है और उन्होंने कहा है कि यह कांकेर की जनता को तोहफा है।

29 नक्सलियों का एनकाउंटर ऐतिहासिक सफलता : सीएम साय (CM Sai)

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय (CM Sai) ने कांकेर में 29 नक्सलियों के एनकाउंटर पर कहा कि यह ऐतिहासिक सफलता है। इस मुठभेड़ में शामिल सभी जवानों और सुरक्षा अधिकारियों को बधाई। छत्तीसगढ़ के नक्सल मामलों के इतिहास की यह सबसे बड़ी सफलता है।

देर रात घायल जवानों से मिले उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा देर रात तीन घायल जवानों से मिलने नारायणा अस्पताल पहुंचे। तीनों की हालत खतरे से बाहर है। इनमें बेड पर लेटे एक जवान ने अपनी मूंछों पर ताव देकर कहा- सर हम मरने से डरते नहीं, पूरी बहादुरी से लड़े है और 29 माओवादियों को मार गिराया है।

पहाड़ियों से चलाया गया ऑपरेशन : बीएसएफ डीआईजी

बीएसएफ के डीआईजी ने इस ऑपरेशन की पूरी रणनीति का खुलासा किया है और उन्होंने कहा है कि यह कांकेर की जनता को तोहफा है। बीएसएफ के डीआईजी आलोक सिंह ने कहा है कि नई रणनीति का असर है जिससे 29 नक्सली मारे गए। उन्होंने कहा कि नक्सलियो को चारों तरफ से घेरकर उन्हें आगे ही नहीं बढ़ने दिया गया और एक तरफ से आई सर्चिंग टीम ने नक्सलियो ढेर कर दिया। उन्होंने कहा कि खड़ी पहाड़ियों से ये पूरा ऑपरेशन किया गया है। डीआईजी ने बताया कि सर्चिंग के दौरान 17 ऑटोमैटिक वेपन्स जब्त हुए है।

Related Post

Kushinagar International Airport

कुशीनगर को मिला International Airport का लाइसेंस, अब हो रहा उद्घाटन का इंतजार

Posted by - February 24, 2021 0
कुशीनगर। जिले के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की चुनौतियां धीरे-धीरे खत्म हो रही हैं। मंगलवार को नई दिल्ली में महानिदेशक नगर विमान…
CM Bhajanlal Sharma

भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेसी नेताओं ने की मुख्यमंत्री भजनलाल से मुलाकात

Posted by - March 26, 2024 0
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन से प्रभावित होकर जैसलमेर एवं बाड़मेर के कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने…
उज्जैन के 'शिवभक्त' एसपी

उज्जैन के ‘शिवभक्त’ एसपी का भगवान शिव के गाने पर डांस वीडियो वायरल

Posted by - February 21, 2020 0
उज्जैन। मध्यप्रदेश के एक पुलिस अधिकारी सचिन अतुलकर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। लोग अतुलकर के…
PF balance

पिछले साल के11वें महीने में 23 लाख लोगों को संगठित क्षेत्र में मिली नौकरी

Posted by - January 24, 2020 0
बिजनेस डेस्क। जहां एक तरफ बहुत से लोग नौकरी की मार से चोट खा रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय़ सांख्यिकी कार्यालय…