ailplane

यात्री की तबियत बिगड़ने से लखनऊ आ रही फ्लाइट की करॉची एयपोर्ट पर आपात लैंडिंग

909 0
शारजाह से लखनऊ आ रहे विमान की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग मंगलवार को पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर कराई गई। ऐसा एक पैसेंजर की अचानक तबियत बिगड़ने की वजह से किया गया। आनन-फानन उसे इलाज के लिए करॉची क अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में विमान को अहमदाबाद रवाना किया गया, वहां से यात्री लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचे। ये हादसा इंडिगो एयरलाइंस में हुआ है। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई-1412 ने मंगलवार को शारजाह से लखनऊ के बीच उड़ान भरी थी।
शारजाह से फ्लाइट को रात 1.50 बजे उड़ान भरकर सुबह 6.45 बजे चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचना था। लेकिन मंगलवार को फ्लाइट अमौसी एयरपोर्ट नहीं पहुंची। उसे पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर आपात मेडिकल लैंडिंग  करवायी गयी। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि विमान में शारजाह से लखनऊ जा रहे पैसेंजर हबीबुर्रहमान अली रजा (67) की तबियत अचानक बिगड़ गई। केबिन क्रू ने तत्काल मामले की जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को दी। तबियत ज्यादा बिगड़ने पर तत्काल विमान को पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर लैंड करवाने की अनुमति दी गई। इसके बाद पायलट ने विमान को कराची में लैंड करवाया। जहां उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पैसेंजर की मौत रास्ते में ही हो गई।
इसके बाद विमान को कराची से अहमदाबाद भेजा गया। जहां से विमान बाकी के 158 यात्रियों को लेकर अमौसी एयरपोर्ट पहुंचा। एयरलाइन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शारजाह से आने वाली फ्लाइट की पाकिस्तान के कराची में लैंडिंग की जानकारी मिलते ही विमान में मौजूद यात्री घबरा गए। इतना ही नहीं यात्रियों के परिजनों ने भी एयरपोर्ट पर एयरलाइन प्रशासन से मामले को लेकर बातचीत की। मेडिकल इमरजेंसी की जानकारी दी गई और बताया गया कि विमान अहमदाबाद से होते हुए लखनऊ आ रहा है। जिसके बाद परिजनों की घबराहट कुछ कम हुई।
एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक रात 1.50 बजे शारजाह से उड़ान भरने वाले विमान ने सुबह 8.18 बजे कराची एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। इसके बाद वहां से मृत यात्री को लेकर सुबह 10.02 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचा और फिर वहां से विमान ने टेकआॅफ कर दोपहर पौने दो बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंची। करीब सात घंटे देरी से पहुंची।

Related Post

up international trade show

उप्र के उत्पादों को इंटरनेशनल बाजार में पहचान दिलाएगा इंटरनेशनल ट्रेड शो

Posted by - June 9, 2023 0
नई दिल्‍ली। औद्योगिक विकास में नए कीर्तिमान स्‍थापित कर रहा उत्‍तर-प्रदेश अपना इंटरनेशनल ट्रेड शो (UP International Trade Show) आयोजन…
cm dhami

सीएम धामी ने ऋषिकेश में यात्रा ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण

Posted by - May 27, 2024 0
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को ऋषिकेश पहुंचकर चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने तीर्थ…

राकेश टिकैत-7 महीने से देश का अन्नदाता राजधानी को घेर सड़क पर बैठा है, सरकार को शर्म नहीं आती?

Posted by - June 19, 2021 0
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आज केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। राकेश टिकैट ने कहा- कृषि…
cm yogi

योगी आदित्यनाथ ने रचा इतिहास, बने यूपी के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

Posted by - July 28, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करते हुए राज्य के सबसे लंबे…