Election commission

चुनाव आयोग ने बंगाल के रिटर्निंग अधिकारी सहित तीन को हटाया

813 0
कोलकाता। निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने कोलकाता के बल्लीगंज विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी सहित तीन अधिकारियों को हटा दिया। एक आदेश में यह जानकारी दी गयी है।
निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने कोलकाता के बल्लीगंज विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी सहित तीन अधिकारियों को हटा दिया। एक आदेश में यह जानकारी देते हुए कहा गया कि दो अन्य अधिकारियों में हल्दिया के उप-मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) और पूरबा मेदिनीपुर जिले में महिषादल के सर्कल इंस्पेक्टर (सीआई) शामिल
हैं।

“ममता का दिमाग गड़बड़, इलाज की जरूरत”: शुभेंदु अधिकारी

 

इसमें कहा गया है कि दो अन्य अधिकारियों में हल्दिया के उप-मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) और पूरबा मेदिनीपुर जिले में महिषादल के सर्कल इंस्पेक्टर (सीआई) शामिल हैं।

चुनाव आयोग (Election Commission) ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को भेजे एक पत्र में कहा कि 10 से अधिक वर्षों से एक ही कार्यालय में पदस्थ और वर्तमान में बल्लीगंज सीट के रिटर्निंग अधिकारी अरिंदम मणि को तत्काल एक गैर-चुनाव पद पर स्थानांतरित किया जाए।

आयोग ने रिटर्निंग अधिकारी का पद जल्द से जल्द भरने के लिए तीन अधिकारियों का एक पैनल भी मांगा। आयोग ने साथ ही हल्दिया के एसडीपीओ बरुण बैद्य को भी हटा दिया और उनकी जगह उत्तम मित्र को नियुक्त किया। आयोग ने महिषादल के सर्कल इंस्पेक्टर बिचित्रा बिकास रॉय को भी हटा दिया और उनकी जगह सिरसेंदु दास को नियुक्त किया।

दास वर्तमान में जलपाईगुड़ी में सर्किट बेंच में निरीक्षक के पद पर तैनात हैं।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने किया प्रथम सीमांत ऑल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ

Posted by - November 19, 2022 0
चंपावत। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को चम्पावत के जवाहर नवोदय विद्यालय में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं…

भारत बायोटेक को झटका, ब्राजील ने रद्द की कोवैक्सीन की डील, राष्ट्रपति पर भ्रष्टाचार का आरोप

Posted by - June 30, 2021 0
कोरोना संकट के बीच भारतीय वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक को झटका लगा है, ब्राजील ने 32.4 करोड़ की डील…
CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री की सियोल के पॉस्को इंटरनेशनल और एसजी के अधिकारियों से मुलाकात

Posted by - September 9, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajan Lal) के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को दक्षिण कोरिया…