TMC

तृणमूल कांग्रेस के छह सांसद पहुंचे चुनाव आयोग, BJP की शिकायत

591 0
नई दिल्ली । तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के छः सांसदों की एक टीम दिल्ली में चुनाव आयोग पहुंची, जहां उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त समेत अन्य चुनाव आयुक्तों से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा है। तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) का आरोप है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ नंदीग्राम में हुई घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश है, जिसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

चुनाव आयोग और तृणमूल सांसदों (Trinamool Congress) के बीच की बैठक एक घंटे से ज्यादा देर तक चली, जिसके बाद तृणमूल सांसद (Trinamool Congress) सौगत रॉय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पश्चिम बंगाल के डीजी और एडीजी को बदलने और नंदीग्राम में ममता बनर्जी के साथ हुई घटना में जरूर कुछ संबंध है।

SC ने कहा- सरकार से जुड़े लोग, अधिकारी राज्य निर्वाचन आयुक्त के तौर पर काम नहीं कर सकते

तृणमूल  (Trinamool Congress) ने यह भी आरोप लगाया है कि इस घटना से पहले ही पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष और भाजपा सांसद सौमित्र खां ने कुछ ऐसी बातें की हैं, जैसे उन्हें इस घटना की जानकारी पहले से थी। स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर अपने संबोधन में कहा था कि नंदीग्राम में दीदी की स्कूटी पलट जाएगी। इन सब व्यक्तव्यों से भी अंदेशा होता है कि ममता बनर्जी के साथ हुई घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है। यह सुरक्षा चूक का भी मामला है।

तृणमूल कांग्रेस  (Trinamool Congress)लगातार यह आरोप लगाती रही है कि चुनाव आयोग पूरी तरह से बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है। इसके विरोध में सभी टीएमसी सांसद हाथ मे काली पट्टी बांध कर चुनाव आयोग मुख्यालय पहुंचे थे।

सौगत रॉय ने कहा कि बंगाल चुनाव से संबंधित कई अन्य विषय भी उन्होंने चुनाव आयोग के सामने रखे हैं।आयोग ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

टीएमसी (Trinamool Congress) ने एक बार फिर चुनाव आयोग और भाजपा के बीच सांठ-गांठ का आरोप लगाया है साथ ही सीएम ममता बनर्जी के साथ हुई। घटना के लिए भी कहीं न कहीं चुनाव आयोग और बीजेपी को ही जिम्मेदार ठहराया है।

Related Post

UP Diaspora

दुबई में ‘थैंक यू मोदी, थैंक यू योगी’ के नारे से गूंज उठा यूपी डायस्पोरा

Posted by - October 14, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रयासरत डबल इंजन की सरकार ने दुबई में प्रवासी निवेशकों के…
Bulldozer

नगरीय निकायों में सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण को लेकर सख्त योगी सरकार

Posted by - April 30, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण को लेकर सख्त योगी सरकार (Yogi Government)  अब नगरीय निकायों में सार्वजनिक भूमि, पार्क,…
CM Yogi

बुलंदशहर से पीएम देंगे हजारों करोड़ की सौगात, सीएम ने परखी तैयारियां

Posted by - January 24, 2024 0
बुलंदशहर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) गुरुवार को बुलंदशहर दौरे पर आ रहे हैं, इसको लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी…
झूठे विज्ञापनों पर लगाम की तैयारी

गोरापन जैसे दावे के झूठे विज्ञापनों पर लगाम की तैयारी, सरकार ले रही है ये बड़ा फैसला

Posted by - February 8, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार फेयरनेस क्रीम को प्रमोट करने वाले, बच्चों की हाइट बढ़ाने वाले और एंटी एजिंग जैसे विज्ञापन…