नोटबंदी के चलते आपका खेल सामने आया,आपको जमानत लेनी पड़ी: मोदी

1284 0

बिलासपुर।एक तरफ छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की वोटिंग चल रही है वही दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर में चुनावी सभा की। उन्होंने अपने भाषण में नोटबंदी, नक्सलवाद, विकास और कांग्रेस के घोषणा पत्र का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी की वजह से मां-बेटे रुपयों की हेरा-फेरी कर जमानत पर घूम रहे हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने राहुल और सोनिया गांधी का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा, ” वे नोटबंदी का हिसाब मांग रहे हैं, वे भूल गए कि नोटबंदी के चलते ही नकली कंपनियां बंद हुईं और आपका खेल सामने आया। आपको जमानत लेनी पड़ी।” गौरतलब है कि नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी जमानत पर हैं।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण का मतदान हो रहा है। जब तिथियां घोषित हुईं। कई का मत था कि दीवाली का त्यौहार है। चुनाव में गर्मी नहींं आएगी, कई पंडित एसी में बैठकर रणनीति तय कर रहे थे। जब मैं आया तो लोगों ने बताया कि मतदान को लेकर आमजन में भारी झुकाव है। मतदान करना, लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। मैं कहता हूं कि मतदान करके नया रिकॉर्ड बनाना चाहिए। हर परिवार में संदेश जाना चाहिए। पहले मतदान फिर जलपान। पुरुषों और महिलाओं के बीच स्पर्धा होनी चाहिए कि कौन ज्यादा वोट डालता है? महिलाओं को पुरुषों को पीछे छोड़ना चाहिए।

नक्सलवाद पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि, “मतदान करना लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव होता है। मुझे विश्वास है कि बम, बंदूक और पिस्तौल का दम दिखाने वालों को लोकतंत्र की ताकत जवाब दे करके रहेगी। हमारे विरोधी दलों को अभी तक समझ नहीं आ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के साथ मुकाबला कैसे करें?” उन्होंने आगे कहा कि “कांग्रेस पार्टी की पूरी की पूरी राजनीति एक परिवार से शुरू होकर उसी परिवार में आकर पूरी हो जाती है और हमारी राजनीति गरीब की झोपड़ी से शुरू होती है, गरीब की जिन्दगी को बदलकर रहे बिना चैन से सोना नहीं इस इरादे से आगे चलती है।

इसके बाद उन्होंने कहा कि ,”हमारे विरोधी दलों को अभी तक समझ नहीं आ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के साथ मुकाबला कैसे करें? क्योंकि हमारी पार्टी बहुत आगे निकल गई है। हम विकास की बात करते हैं।छत्तीसगढ़ की सेवा करने का हमें बार-बार मौका मिला है। इसका एक कारण है कि यहां की जनता और सरकार के बीच में संगठन के कार्यकर्ताओं की मजबूत कड़ी है। सभी मिलकर राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं।एक परिवार के तीसरी पीढ़ी के प्रधानमंत्री (उनका इशारा राजीव गांधी थे) ने कहा था कि दिल्ली से 100 पैसा निकलता है, लेकिन जमीन तक 15 पैसा पहुंचता है। इसे कौन सा पंजा खा जाता था? पता नहीं। नोटबंदी ने 85 पैसों को बाहर ला दिया। जो पैसा उनके पिताजी कह गए वो नोटबंदी ने बाहर निकाल दिया।”

Related Post

PM Modi in Varanasi

तीर्थ यात्राओं के कारण ही एक राष्ट्र के रूप में अमर और अडिग रहा है भारत : मोदी

Posted by - December 17, 2023 0
वाराणसी। काशी और तमिलनाडु के रिश्ते प्राचीन होने के साथ ही भावनात्मक और रचनात्मक हैं। दुनिया के दूसरे देशों में…
CM Yogi

यूपी रेवेन्यू सरप्लस वाला प्रदेश, विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं : सीएम योगी

Posted by - July 24, 2023 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने सोमवार को सर्किट हाउस में महापौर और निर्वाचित पार्षदों के साथ बैठक की।…
CM Yogi inaugurated the Atal Residential School built in Moradabad

तुष्टीकरण से सरकार चलाने वाले आज घर के हैं न घाट के: सीएम योगी

Posted by - August 6, 2025 0
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को मुरादाबाद में ₹79 करोड़ की लागत से निर्मित अटल आवासीय विद्यालय…