CWE रेसलिंग प्रोग्राम में घायल हुई राखी सावंत,अस्पताल में भर्ती

1174 0

पंचकूला। हमेशा कंट्रोवर्सी में रहने वाकई कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित CWE रेसलिंग प्रोग्राम में घायल हो गईं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी कमर में चोट आई है.

बताया जा रहा हैं कि महिला रेसलर रोबेल ने राखी सावंत को कंधे पर उठाकर जोर से नीचे पटक दिया, जिससे वह चोटिल हो गईं. एक दिवसीय सीडब्ल्यूई चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग खिलाड़ी द ग्रेट खली समेत कई बड़े रेसलर पहुंचे थे. चैंपियनशिप के दौरान जब महिला रेसलर रोबेल रिंग में पहुंचीं तो उसने पंचकूला की महिलाओं को मुकाबले के लिए ललकारा.रोबेल ने चैलेंज देते हुए कहा, यदि पंचकूला की किसी महिला में दम है तो वह उससे आकर मुकाबला करे. रोबेल के चैलेंज को स्वीकार करते हुए राखी रिंग में पहुंच गईं. राखी रोबेल से बोलीं कि पहले वह उसके चैलेंज को पूरा करे. राखी ने रोबेल के सामने डांस का चैलेंज रखा. चैलेंज के मुताबिक रोबेल ने एक गाने पर राखी के साथ डांस किया, लेकिन जैसे ही गाना खत्म हुआ रोबेल ने राखी को कंधे पर उठाकर जोर से नीचे फेंक दिया. जिससे राखी सावंत चोटिल गईं. उन्हें जीरकपुर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

इतना ही नहीं चोटिल होने से बाद राखी करीब पांच से आठ मिनट तक रिंग के भीतर ही पड़ी रहीं और इस दौरान कुछ कलाकार दबंग के गाने पर परफार्मेंस देते रहे. परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद भी जब राखी नहीं उठीं तो रेफरी उनके पास पहुंचा. इसके बाद आयोजकों को राखी के चोटिल होने की जानकारी दी. फिर दो लोग राखी सावंत को कंधे के सहारे रिंग से बाहर लेकर आए.

Related Post

सारा अली खान की तस्वीर वायरल

सारा अली खान की भाई इब्राहिम के साथ तस्वीर वायरल, फोटो कैप्शन पर चर्चा तेज

Posted by - April 26, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया अक्सर सक्रिय रहती हैं। हाल ही में सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर…
स्टीवन स्पीलबर्ग की बेटी बनी पॉर्न स्टार

स्टीवन स्पीलबर्ग की बेटी बनी पॉर्न स्टार, बोली- पिता ने करियर चुनाव में दिया साथ

Posted by - February 20, 2020 0
नई दिल्ली। हॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर स्टीवन स्पीलवर्ग की बेटी मकेला ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया…

पेगासस जासूसी कांड के समर्थन में उतरीं कंगना! बोलीं- राजा भी अपने प्रजा की जासूसी करता था

Posted by - July 22, 2021 0
भारत में पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिए विपक्षी नेताओं, पत्रकारों और मोदी सरकार के मंत्रीयों की फोन टैपिंग का खुलासा करने…