K P Sharma OLI

Nepal में सरकार गठन के प्रयास तेज

993 0

प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली (PM K.P. Sharma Oli) की सरकार के विश्वास मत हासिल नहीं कर पाने के बाद नेपाल (Nepal) की राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी ने नई सरकार बनाने की खातिर बहुमत साबित करने के लिए विभिन्न दलों को बृहस्पतिवार तक का वक्त दिया है।

राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से सोमवार को जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि नेपाल के संविधान के अनुच्छेद 76 (2) के तहत राष्ट्रपति ने बहुमत की सरकार का गठन करने के लिए विभिन्न दलों को आमंत्रित करने का फैसला लिया है।

हिमालयन टाइम्स की खबर के मुताबिक, भंडारी ने सियासी दलों को तीन दिन का वक्त दिया है और कहा है कि वे बृहस्पतिवार की रात नौ बजे तक अपना दावा पेश करें।

प्रदर्शनकारी किसानों को Tekri Border खाली कर देना चाहिए : भाजपा किसान मोर्चा

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी के निर्देश पर संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा के आहूत विशेष सत्र में प्रधानमंत्री ओली की ओर से पेश विश्वास प्रस्ताव के समर्थन में केवल 93 मत मिले थे जबकि 124 सदस्यों ने इसके खिलाफ मत दिया। विश्वास प्रस्ताव के दौरान कुल 232 सदस्यों ने मतदान किया जिनमें से 15 सदस्य तटस्थ रहे।  ओली को 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में विश्वासमत जीतने के लिए 136 मतों की जरूरत थी क्योंकि चार सदस्य इस समय निलंबित हैं।  नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) के पुष्पकमल दहल की अगुवाई वाले गुट ने 69 वर्षीय ओली के नेतृत्व वाली सरकार से कुछ ही दिन पहले समर्थन वापस लिया था।

Related Post

Yogi model makes a grand entry at IITF

योगी सरकार की लोकल टू ग्लोबल उड़ान: बरेली की जरी जरदोजी के हुनरमंद कारीगरों को मिला आसमान

Posted by - November 13, 2025 0
बरेली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) की ‘लोकल टू ग्लोबल’ आर्थिक रणनीति तथा वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना…
CM Yogi

काशी-तमिल संगमम से उत्तर भारत के प्रति दुष्प्रचार करने वालों को किया बेनकाबः मुख्यमंत्री

Posted by - December 25, 2022 0
लखनऊ। भारत के अलग-अलग राज्यों के खानपान भले ही अलग-अलग हों, लेकिन इस खानपान के बाद जो स्वाद और ऊर्जा…
CM Yogi

पुलिस भर्ती में 60 हजार से अधिक नौजवानों को मिलेगा अवसर, 20 प्रतिशत बेटियों की होगी नियुक्तिः सीएम योगी

Posted by - August 17, 2024 0
अंबेडकर नगर । उत्तर प्रदेश में अगस्त महीने की 5 तारीखें बेहद महत्वपूर्ण होने जा रही हैं। प्रदेश में 23, 24,…