CM Vishnudev Sai

ईडी की न‍ियम‍ित जांच, प्रदेश सरकार का कोई लेना-देना नहीं : मुख्‍यमंत्री साय

220 0

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई काे लेकर मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में कई तरह के घाेटाले किए हैं। ईडी केंद्रीय एजेंसी है, उसमें प्रदेश का कोई लेना देना नहीं है। यह ईडी की न‍ियम‍ित जांच है। उन्‍होंने (CM Vishnudev Sai) कहा क‍ि जब भी ईडी कार्रवाई की है तो कांग्रेस प्रदेश सरकार पर दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाती है, जो गलत है। उल्‍लेखनीय है क‍ि ईडी की कार्रवाई पर विधानसभा में भी हंगामा हुआ है, जिसके बाद कांग्रेस के सभी विधायक कार्रवाई का बहिष्कार कर भिलाई के लिए रवाना हो गये हैं।

इधर, भूपेश बघेल के घर ईडी की कार्रवाई को लेकर मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि कांग्रेस की पांच साल तक जो सरकार थी, उसमें तरह-तरह किस स्कैम और घोटाले हुए हैं। जिसकी जांच केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि कई लोग जेल के अंदर भी हैं और कई लोग जेल जाने की तैयारी में हैं। ईडी की यह नियमित जांच है, इसमें प्रदेश का कोई दखल नहीं है। कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई का आरोप पूरी तरह से गलत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ईडी की कार्रवाई है। ईडी केंद्रीय एजेंसी है, उसमें प्रदेश का कोई लेना-देना नहीं है।

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुबह छापा मारा है। भिलाई स्थित उनके निवास पर ईडी सुबह से छापेमारी कर रही है। भूपेश बघेल के घर सहित 14 अन्य जगहों पर केंद्रीय एजेंसी ने छापा मारा है।

बताया जा रहा है कि, केंद्रीय एजेंसी ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के घर पर भी छापेमारी की है। यह कार्रवाई वित्तीय अनियमिततओं और मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई तीन मानसरोवर कॉलोनी स्थित बंगला में ईडी की टीम ने छापेमारी की है। ईडी की टीम सुबह 7:00 बजे तीन ईनोवा कार से पहुंची थी।

Related Post

कोविड-19 के खिलाफ जंग

कोविड-19 के खिलाफ जंग लड़ रही एम्‍स की डॉ. अंबिका के छलके आंसू, पर हौंसले हैं बुलंद

Posted by - April 7, 2020 0
नई दिल्‍ली। देश में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण से भारत में अब तक…
Students from Manipur returned safely to Doon

मणिपुर से छात्र-छात्राएं सकुशल लौटे दून, एयरपोर्ट पर किया स्वागत

Posted by - May 10, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) के निर्देश के बाद मणिपुर (Manipur) में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं सहित कुल 17 लोगों की देहरादून सकुशल…
CM Vishnu Dev Sai

सीएम साय ने गरियाबंद में सुरक्षाबलों की बहादुरी काे किया सलाम

Posted by - January 21, 2025 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला गरियाबंद के मैनपुर थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में सुरक्षाबलों…
प्रवासी मजदूरों की हालत

प्रवासी मजदूरों की हालत देख दुखी हुईं ये एक्ट्रेस, कविता के माध्यम से बयां किया दर्द

Posted by - June 11, 2020 0
मुंबई। पूरा देश इन दिनों कोरोना वायरस की मुसीबत से जूझ रहा है। कोविड-19 के बढ़ते खतरे से निपटने के…
CM Dhami paid tribute to Major Dhyanchanda

अब अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा आयोजन के लिए तैयार हैं उत्तराखंड: मुख्यमंत्री

Posted by - August 29, 2025 0
शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर बहुउद्देश्यी क्रीड़ा हाल परेड ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस – 2025,…