इन बिमारियों की वजह से कुल एक लाख 36 हजार करोड़ की दवाएं हर साल बिक रहीं

938 0

हेल्थ डेस्क। प्रतिदिन बिमारियों को लेकर एक बड़ा मुद्दा हमारे सामने आ रहा है। कैंसर, डायबिटीज, पेट की समस्या जैसी बिमारी एक आम बात हो गयी है। इन बिमारियों के कारण प्रतिदिन हमारे खर्चे बढ़ते जा रहे हैं। बता दें कि इन बिमारियों के कारण हम सालाना करीब 46 हजार करोड़ रुपए दवाइयों पर खर्च कर रहे हैं।

आईसीएमआर के अनुसार, देश में सबसे ज्यादा 6.5 करोड़ मरीज मधुमेह के शिकार हो रहे हैं। ऑल इंडिया ऑरिजिन केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स लिमिटेड के अनुसार पिछले 12 महीनों में देश में अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित मरीजों ने एक लाख 36 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की दवाई खाई है। बताया जा रहा है कि देश में कुल एक लाख 36 हजार करोड़ की दवाएं हर साल बिक रहीं हैं।

अध्ययन : तेल का सेवन कर अपनी Skin में ला सकते हैं चमत्कारी बदलाव 

सबसे ज्यादा 13% रकम एंटीबायोटिक्स पर खर्च की जा रही है। एंटीबायोटिक्स दवाओं पर 18 हजार 414 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च  के अनुसार देश में सबसे ज्यादा करीब 6.5 करोड़ मरीज मधुमेह के हैं।

इन पर हो रहा है सबसे ज्यादा खर्च

एंटीबायोटिक दवाएं              – 18,414(सालाना खर्च)

हृदय रोग                             – 17,076(सालना खर्च)

पेट के रोग                           – 15,473(सालाना खर्च)

Diwali 2019: रंग-बिरंगे फूलों के इस्तेमाल से इस दिवाली पर पाए एक खुबसूरत लुक

मधुमेह                               – 13,369(सालाना खर्च)

सांस की बीमारी (रेस्पेरेट्री)  – 10,120(सालाना खर्च)

विटामिन दवा                    – 11,865(सालाना खर्च)

Related Post

पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

Posted by - April 5, 2021 0
पूर्व प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपित पूर्व सांसद धनंजय सिंह की तलाश में लखनऊ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। छापेमारी करने जा रही पुलिस टीम बैरंग वापस लौट रही हैं। शनिवार को जौनपुर में उसके कालीकुत्ती स्थित आवास व अन्य स्थानों पर छापेमारी की गयी  थी लेकिन उसके न मिलने पर पुलिस टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा था। इसके अलावा पुलिस टीमों ने राजधानी में धनंजय के करीबी लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। मालूम हो कि सूबे की राजधानी लखनऊ में गत छह जनवरी को मऊ के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुठभेड़ में मारे जा चुके अजीत सिंह हत्याकांड के शूटरों में एक कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी उर्फ डाक्टर के बयान के आधार पर लखनऊ पुलिस ने धनंजय सिंह को साजिशकर्ता के तौर पर आरोपित किया था। पुलिस को चकमा देकर धनंजय सिंह ने पिछले महीने पुराने केस में एमपीएमएलए कोर्ट प्रयागराज में आत्मसमर्पण कर दिया था। नैनी सेंट्रल जेल से उसे फतेहगढ़ सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। महाराष्ट्र में कोरोना से हालात बेकाबू, सरकार का नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान जब तक लखनऊ पुलिस उसे अजीत हत्याकाण्ड में वारन्ट लेती तब तक गत 31 मार्च को एमपीएमएलए कोर्ट से जमानत मंजूर हो जाने पर वह गुपचुप तरीके से जेल से रिहा हो गया था। इसे लेकर लखनऊ पुलिस की खूब किरकिरी हुई। इसके बाद से लखनऊ पुलिस अजीत हत्याकाण्ड में उसे आरोपी मानकर लगातार  छापेमारी कर रही है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इसी कड़ी में धनंजय सिंह की तलाश में शनिवार को जौनपुर गयी लखनऊ पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर उसके कालीकुत्ती स्थित आवास पर दबिश दी थी। वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में जमैथा निवासी करीबी आशुतोष सिंह के दीवानी कचहरी रोड स्थित आवास पर भी छापेमारी की थी। पूर्व सांसद के गृह गांव सिकरारा थाना क्षेत्र के बनसफा गांव में भी दबिश दी गयी। मालूम हो कि शनिवार को धनजंय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था।  
निर्भया केस

निर्भया केस: दोषी मुकेश और विनय की क्यूरेटिव पिटीशन खारिज, 22 को होगी फांसी

Posted by - January 14, 2020 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोषी विनय शर्मा और मुकेश द्वारा दायर क्यूरेटिव…
पूर्वोत्तर में हिंसा

संसदीय कार्यमंत्री लोकसभा में बोले-कांग्रेस कर रही है पूर्वोत्तर में हिंसा फैलाने की कोशिश

Posted by - December 12, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में गुरुवार को कांग्रेस पर पूर्वोत्तर में हिंसा भड़काने…