नशे मे धुत नशेड़ी ने अधेड़ को पीटा

नशे मे धुत नशेड़ी ने अधेड़ को पीटा

834 0

मलिहाबाद के मोहान रोड पर स्थित देसी शराब के ठेके के  निकट नर्सरी की रखवाली कर रहे अधेड़ व्यक्ति को शराब के नशे में धुत युवक ने पीटकर अधमरा कर दिया। अधेड़ ने गाली गलौज कर रहे युवक का विरोध किया था। घायल की इलाज के दौरान ट्रामा में मौत हो गई।

गश्त के दौरान वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना प्रभारी ने बताया कि पत्नी राघुरी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए। बताया की वह नगर पंचायत मलिहाबाद के बस्ती धनवंत राय वार्ड के निवासी है। उसका पति रामखेलावन जो मोहान रोड स्थित देसी शराब के ठेके के बगल में नर्सरी की रखवाली कर रहे थे। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे समता तालाब वार्ड के रहने वाले परवेज पुत्र वसीम शराब पीकर नशे की हालत में सड़क पर हंगामा कर रहा था।

लापता युवती का नहीं मिला कोई सुराग

रामखेलावन ने उसे वहां से जाने को कहा। जिससे नाराज परवेज ने रामखेलावन के पास मौजूद डंडे को छीन कर उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे रामखेलावन सड़क पर ही लहूलुहान होकर गिर गया। उधर से गुजर रहे हैं ।राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को  दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएससी में भर्ती कराया । जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां देर रात इलाज के दौरान रामखेलावन की मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं बुधवार को मृतक रामखेलावन का शव पोस्टमार्टम के बाद जब मलिहाबाद आया तो पूरे घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी राघुरी के अलावा दो पुत्र राम लखन, सर्वेश, दो पुत्रियां  कलावती व  फूलमती की शादी हो  चुकी है। गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी, इस संबध में प्रभारी निरीक्षक चिरंजीव मोहन ने बताया कि तहरीर के आधार पर मंगलवार रात को ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया था। अब गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

 

Related Post

ज़ील 2020

IILM एकेडमी ऑफ हायर लर्निंग : ‘ज़ील 2020’ में सेमी फाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गये

Posted by - February 13, 2020 0
लखनऊ। गोमती नगर स्थित IILM एकेडमी  ऑफ हायर लर्निंग, केे चार दिवसीय 13वें वार्षिकोेत्सव  ‘ज़ील 2020’ के दूसरे दिन विभिन्न…
शिवराज

सुन लें पिट्ठू कलेक्टर, जल्दी आएंगे हमारे भी दिन – शिवराज सिंह चौहान

Posted by - April 25, 2019 0
भोपाल। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को छिंदवाड़ा के उमरेठ में हेलिकॉप्टर उतारने की अनुमति नहीं मिलने से राज्य की…
पीएम मोदी

अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक, आर्थिक परिदृश्य पर विदेशी मिशन रखें पैनी नज़र : पीएम मोदी

Posted by - March 30, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व भर में तैनात भारतीय राजदूतों एवं उच्चायुक्तों को सोमवार को कड़ी हिदायत दी…
Noida

6 चरणों को प्रभावी रूप से लागू कर नोएडा को ‘सेफ सिटी’ बनाएगी योगी सरकार

Posted by - April 9, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार नोएडा (Noida) में सेफ सिटी प्रोजेक्ट को…