मिशन शक्ति

डीआरडीओ प्रमुख बोले – मिशन शक्ति को नहीं रख सकते थे गोपनीय

1425 0

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रमुख जी सतीश रेड्डी ने शनिवार को पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के मिशन शक्ति पर दिए गए बयान पर पलटवार किया है। डीआरडीओ प्रमुख ने कहा कि मिशन शक्ति की प्रकृति ऐसी है कि इसको किसी भी स्थिति में गोपनीय नहीं रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि उपग्रह को दुनियाभर के कई स्टेशनों के जरिये ट्रैक किया जाता है।

अमेरिका और चीन ने भी परीक्षणों को करने के बाद दुनिया को दी थी जानकारी

इस दौरान उनसे यह पूछा गया कि इस तरह के परीक्षण को करने के बाद सार्वजनिक करने की क्या जरूरत थी? क्या चुनावी मौसम में इसके बारे में बताने से पहले सभी संबंधित संस्थानों से मंजूरी ली गई थी? इस सवाल के जवाब में रेड्डी ने कहा कि टेस्ट के बाद इस तरह के मिशन को तकनीकी रूप से गुप्त नहीं रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि  मिशन शक्ति के लिए सभी जरूरी मंजूरियां ली गई थीं। जी सतीश रेड्डी ने कहा कि अमेरिका और चीन ने भी इस तरह के परीक्षणों को करने के बाद दुनिया को इसकी जानकारी दी थी।

ये भी पढ़ें :-शत्रुघ्न सिन्हा को पटना साहिब से कांग्रेस का टिकट, रविशंकर को देंगे टक्कर 

एंटी-सैटेलाइट मिसाइल टेस्ट का मलबा 45 दिनों के अंदर पूरी तरह हो जाएगा नष्ट

जी सतीश रेड्डी ने बताया कि भारत ने मिशन शक्ति के लिए बहुत ही निम्न कक्षा चुनी ताकि वैश्विक अंतरिक्ष संपत्तियों को मलबे से खतरा न हो। उन्होंने कहा कि एंटी-सैटेलाइट मिसाइल टेस्ट से अंतरिक्ष में जो मलबा तैयार हुआ है, वह 45 दिनों के अंदर पूरी तरह नष्ट हो जाएगा।

पी. चिदंबरम ने कहा ​था कि न समझ सरकार करती है देश की रक्षा क्षमता का खुलासा

गौरतलब है कि हाल ही में मिशन शक्ति को लेकर पी. चिदंबरम ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि अंतरिक्ष में उपग्रह को मार गिराने की क्षमता हमारे पास कई सालों से रही है। लेकिन उस समय की सूझबूझ वाली सरकार ने देश की इस क्षमता को गोपनीय रखा था। उन्होंने कहा था कि न समझ सरकार ही देश की रक्षा क्षमता का खुलासा करती है।

Related Post

अल्ताफ बुखारी

अल्ताफ बुखारी बोले- महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला पर पीएसए लगाना अलोकतांत्रिक

Posted by - February 8, 2020 0
जम्मू। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी ने शनिवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्रियों महबूबा मुफ्ती और…
Akshay Kumar

‘हाउसफुल 4’ का लेटेस्‍ट ट्रैक ‘भूत राजा सॉन्‍ग’ हुआ रिलीज, देखे वीडियो

Posted by - October 16, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘हाउसफुल 4’ का लेटेस्‍ट ट्रैक ‘भूत राजा’ रिलीज हो गया…
कार्तिक आर्यन

फैन को रिप्लाई कर कार्तिक ने मांगे एक लाख रुपये, कमेंट ने खींचा लोगों का ध्यान

Posted by - March 12, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। जल्द ही फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में नजर आने वाले कार्तिक आर्यन इन दिनों सभी के दिलों दिमाग…
लेफ़्टिनेंट कमांडर अदिति

जानें लेफ़्टिनेंट कमांडर अदिति की कहानी, पिता का साया उठा तो मां ने निभाया ऐसा फर्ज

Posted by - December 8, 2019 0
भिवानी । नेवी में लेफ़्टिनेंट कमांडर अदिति चौधरी ने कहा कि ऐसी मां सबको मिले। उन्होंने ने बताया कि मेरी…