Harshvardhan Singh

पिछले 2-3 महीनों के मुकाबले रिकवरी रेट घटा : स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन

707 0

ऩई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन (Dr. Harsh Vardhan) ने शुक्रवार को कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति को लेकर बताया कि देश में सिर्फ कोविड-19 मरीजों के लिए 15,540 अस्पताल हैं। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना संक्रमण से मृत्यु दर लगातार नीचे आ रही है और अभी यह 1.28 फीसदी है। कोविड-19 पर मंत्रियों के उच्चस्तरीय समूह की 24वीं बैठक के दौरान डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि अभी देश में 0.46 फीसदी सक्रिय गंभीर मरीज हैं जो वेंटिलेटर पर हैं, 2.31 फीसदी मरीज आईसीयू में हैं और 4.51 फीसदी मरीज ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड पर हैं।

स्वास्थ्य मंत्री (Dr. Harsh Vardhan) ने कहा कि हमारी पिछली बैठक के दौरान देश में कोविड से मरने वालों की संख्या 1,53,847 थी और आज यह 1,67,642 हो चुकी है। उस वक्त एक दिन में 123 लोगों की मौत हुई थी और आज संक्रमण से 780 और लोगों ने जान गंवाई है. उन्होंने कहा, “देश में अब तक देश में 1,19,13,292 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 2-3 महीनों में हमारी रिकवरी रेट 96-97 फीसदी पर पहुंच गई थी, जो अब 91.22 फीसदी पर आ गई है।”

डॉ हर्षवर्धन (Dr. Harsh Vardhan) ने कहा कि पिछले 7 दिनों में देश के 149 जिलों में कोरोना संक्रमण के कोई मामले नहीं आए हैं, पिछले 14 दिनों में 8 जिलों में, पिछले 21 दिनों में 3 जिलों में और पिछले 28 दिनों में 63 जिलों में कोई नए केस नहीं दर्ज किए गए हैं. उन्होंने कहा कि भारत में अब तक 9,43,34,262 वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा, “पिछले 24 घंटे में देश भर में 36,91,511 डोज लगाई गई। पिछले सप्ताह हमने एक दिन में 43 लाख वैक्सीन की डोज लगाई थी, जो शायद दुनिया में लगाई गई सबसे ज्यादा संख्या है।”

उन्होंने बताया कि अब तक 84 देशों को 6.45 करोड़ वैक्सीन को डोज दी गई है, जिसमें 44 देशों को 1.05 करोड़ गिफ्ट के रूप में दी गई। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “अब तक 89 लाख हेल्थवर्कर्स को वैक्सीन की पहली डोज और 54 लाख को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। वहीं अब तक 98 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली डोज और 45 लाख को दूसरी डोज दी गई है।”

भारत में रिकॉर्ड नए केस सामने आए

देश में एक दिन में कोविड-19 के 1,31,968 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,30,60,542 हो गई. ये एक दिन में सबसे अधिक केस हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वायरस से 780 और लोगों की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,67,642 हो गई. 18 अक्टूबर के बाद सामने आए मौत के ये सबसे अधिक मामले हैं। आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 30 दिनों से नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और इसके साथ ही कोविड से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़कर 9,79,608 हो गई, जो कुल मामलों का 7.5 फीसदी है।

Related Post

corona cases in india

यूपी में कोरोना के 103 नये मामले, तीन और की मौत लखनऊ में 17 मिले संक्रमित,

Posted by - February 14, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब सोमवार के साथ ही मंगलवार को भी फ्रंट लाइन वर्कर्स का वैक्सीनशन होगा। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने रविवार को बताया कि अब तक 8.9 लाख स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन कर्मियों को कोविड वैक्सीनेशन लगाने का काम किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के बाद फ्रंट लाइन कर्मियों को टीके लगाये जा रहे हैं। इसी क्रम में 15 और 16 फरवरी को वैक्सीन के लिए चिन्हित लोगों को दो दिन पहले ही सूचित करने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये गये हैं, जिससे कि संबंधित कर्मी समय से पहुंचकर वैक्सीन की डोज लगवा सके। इसी बीच प्रदेश में रविवार को कोरोना के 103 नये मामले सामने आये हैं, जबकि तीन और की मौत हो गयी है। इसी तरह राजधानी लखनऊ में भी 17 और पीड़ित मिले हैं और एक मरीज की मौत हो गयी है। मौजूदा समय में प्रदेश में संक्रमण अब स्थिति लगभग पूरी तरह से नियंत्रण में है। जहां एक तरफ रोज होने वाली मौतों की संख्या में भरी कमी हुई है, वहीँ दूसरी तरफ एक्टिव केसेस का नंबर भी कम हो रहा है। वैसे प्रदेश में अब तक कुल 6,02,190 संक्रमित मिल चुके हैं। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा भी अब बढ़ कर 8,702 हो गया है। रविवार को मरने वालों में लखनऊ के अलावा मेरठ और लखीमपुर खीरी के 1-1 मरीज शामिल हैं। अपर मुख्य सचिव ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को बात करते हुए बताया कि प्रदेश में कोविड से रिकवरी का प्रतिशत अब 98 फीसदी से ज्यादा हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 156 और अब तक 5,90,448 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,179 क्षेत्रों में 5,11,270 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,57,411 घरों के 15,27,66,050 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में शनिवार को एक दिन में कुल 1,21,440 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,95,61,480 सैम्पल की जांच की गयी है। सहगल ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस का नया प्रयोग कर हर परिवार तक पहुंच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड संक्रमण की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 2.95 करोड़ से ज्यादा कोविड के टेस्ट और 15.27 करोड़ से ज्यादा व्यक्तियों से संपर्क कर कोविड संक्रमण की जानकारी ली गयी है। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण कम हुआ है। मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश सरकार के कोविड संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण की कार्ययोजना कारगर सिद्ध हो रही है। प्रदेश में सर्विलांस, कांट्रैक्ट कांटेक्ट व एग्रेसिव टेस्टिंग से कोविड नियंत्रण में सफलता मिली है।
कोविड-19 के खिलाफ जंग

कोविड-19 के खिलाफ जंग लड़ रही एम्‍स की डॉ. अंबिका के छलके आंसू, पर हौंसले हैं बुलंद

Posted by - April 7, 2020 0
नई दिल्‍ली। देश में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण से भारत में अब तक…
covid crimination

मप्र : श्मशानों पर लगी रही कतार, एक दिन में 18 शवों का हुआ अंतिम संस्कार

Posted by - March 31, 2021 0
भोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश में कोरोना (Covid Patients) वायरस का कहर जारी है। कोरोना से होने वाली मौतों के चलते राजधानी भोपाल…