दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित, TMC ने भाजपा पर लगाया दूसरों के घरों में झांकने का आरोप

618 0

पेगासस जासूसी मामले पर संसद के दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। कार्यवाही शुरू होने के मात्र चार मिनट बाद ही लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक और राज्यसभा को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। ओम बिड़ला ने सांसदों से संयमित तरीके से अपनी बात रखने को कहा, लेकिन विपक्ष की मांग थी कि पेगासस पर पीएम खुद जवाब दें और विस्तृत चर्चा कराई जाए।

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी का कहना था कि चुनाव में मुंह की खाने वाली बीजेपी अब ओछे हथकंडे अपनाकर नेताओं के घरों में झांकने की कोशिश कर रही। बता दें कि संसद की कार्यवाही से पहले हुई बैठक में मोदी ने कहा कि कई राज्यों में कांग्रेस खत्म हो रही। उसे अपनी नहीं हमारी चिंता है।

संसद के ऊपरी सदन में भी हालात कुछ ऐसे ही रहे। वहां सदन की कार्यवाही लोकसभा से 2 मिनट ज्यादा ही चल सकी। कांग्रेस के सांसद जहां राहुल की जासूसी पर सरकार से जवाब मांग रहे थे, वहीं टीएमसी सांसद ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की जासूसी से आगबबूला थे। उनका कहना था कि चुनाव में मुंह की खाने वाली बीजेपी अब ओछे हथकंडे अपनाकर नेताओं के घरों में झांकने की कोशिश कर रहे हैं। राज्यसभा में भी विपक्ष के लगातार हंगामे को देख सभापति को कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। यहां भी सभापति वैंकेया नायडू की अपील नक्कारखाने में तूती के जैसे साबित हुई।

UP: बीएससी पास कर रहा इलाज, OT में मिली बीयर की बोतल!

उधर, बीजेपी संसदीय दल की बाठक में पीएम मोदी विपक्ष पर जमकर बरसे। संसद की कार्यवाही से पहले हुई बैठक में मोदी ने कहा कि कई राज्यों में कांग्रेस खत्म हो रही। उसे अपनी नहीं हमारी चिंता है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आडे़ हाथ लेते हुए पीएम ने कहा कि देश में वैक्सीन की कमी नहीं है. फिर भी भ्रम फैलाया जा रहा है।

Related Post

CM Yogi

मुख्यमंत्री ने की बाबा विश्वनाथ व कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन

Posted by - November 16, 2024 0
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार सुबह काशी विश्वनाथ व काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। सतुआ बाबा…
CM Nayab Singh

कांग्रेस में केवल बापू बेटा ही रह जाएंगे, पार्टी के पास तो प्रत्याशी ही नहीं: सैनी

Posted by - August 26, 2024 0
रोहतक। रोहतक स्थित भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh) ने कांग्रेस पार्टी…
अमित शाह का वार

अमित शाह का वार, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक पीएम और राहुल बाबा का चेहरा हुआ एक समान

Posted by - April 3, 2019 0
उत्तरकाशी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज उत्तरकाशी में गरजे हैं। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में AFSPA के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला…
CM Dhami honored bodybuilder Pratibha Thapliyal

मुख्यमंत्री धामी ने बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित

Posted by - February 13, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तराखंड की बेटी एवं अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल को बॉडीबिल्डिंग क्षेत्र…
Job Fair

योगी 2.0 में रोजगार मेले के माध्यम से 1.72 लाख युवाओं को मिला रोजगार

Posted by - March 3, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) ने अपने दूसरे कार्यकाल में रोजगार…